ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

नसीरपुर कांड: पुलिस की 'एकतरफा' कार्रवाई के खिलाफ किसानों की हुंकार, 14 मार्च को मुजफ्फरनगर में महापंचायत का ऐलान

सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पैतृक गांव नसीरपुर (तितावी) में हुए मारपीट प्रकरण ने अब सियासी और सामाजिक तूल पकड़ लिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए किसानों और मजदूरों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। मंगलवार को सहारनपुर के बड़गांव में हुई पंचायत के बाद अब 14 मार्च को मुजफ्फरनगर में एक विशाल महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

क्या है पूरा मामला ?

बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी  ये भी पढ़ें  बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

बीती 6 मार्च को ठाकुर पूरण सिंह अपने गांव नसीरपुर से सहारनपुर के चिलफरा ऐनाबाद में एक पंचायत के लिए निकल रहे थे। आरोप है कि उनके पड़ोसी दुष्यंत सिंह ने नशे की हालत में रास्ते में बुग्गी अड़ा दी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें दुष्यंत घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठाकुर पूरण सिंह, उन के पुत्र, भाई और ड्राइवर के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल ये भी पढ़ें  देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

राजनीतिक दबाव और 'पक्षपात' के आरोप

मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव

किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह और राजपूत सभा के पदाधिकारियों का आरोप है कि तितावी थाना पुलिस राजनीतिक दबाव में एकतरफा कार्रवाई कर रही है। उनका कहना है कि पूरण सिंह के पक्ष की तहरीर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि उन्होंने स्वयं तीनों नामजद आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। बड़गांव में आयोजित पंचायत में सर्वसमाज के लोगों ने तितावी के पुलिस निरीक्षक पवन चौधरी  के रवैये पर कड़ा रोष व्यक्त किया।

14 मार्च को मुजफ्फरनगर में जुटेगा जनसैलाब

संगठन के नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 14 मार्च तक पुलिस प्रशासन ने अपना रवैया नहीं बदला और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित नहीं की, तो मुजफ्फरनगर की धरती पर महापंचायत के जरिए बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि वे न्याय की उम्मीद करते हैं और इस पूरे प्रकरण को जबरन राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसान और मजदूर कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

मुज़फ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का 'रिपोर्ट कार्ड': विकास की रील या धरातल पर तब्दील ?

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा से लगातार तीसरी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का 'रिपोर्ट कार्ड': विकास की रील या धरातल पर तब्दील ?

IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

लखनऊ/रामपुर। उत्तर प्रदेश में जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों की पारदर्शी निगरानी के लिए लागू एकीकृत शिकायत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  रामपुर  
IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

लखनऊ/रामपुर। उत्तर प्रदेश में जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों की पारदर्शी निगरानी के लिए लागू एकीकृत शिकायत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  रामपुर  
IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना