मुजफ्फरनगर: महावीर चौक पर रफ़्तार का कहर, नारियल का ठेला लगाने वाले मासूम युवक की सड़क हादसे में मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित व्यस्त महावीर चौक पर मंगलवार की सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। तेज़ रफ़्तार के जुनून ने एक गरीब परिवार का चिराग बुझा दिया। सड़क किनारे नारियल का ठेला लगाकर अपने परिवार का पेट पालने वाले 22 वर्षीय युवक को एक अनियंत्रित वैगनआर कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

रोजी-रोटी की तलाश में आया था मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में एक पक्षीय कार्रवाई से नाराज पीड़ित पक्ष ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर लगाई इंसाफ की गुहार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में एक पक्षीय कार्रवाई से नाराज पीड़ित पक्ष ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर लगाई इंसाफ की गुहार

मृतक की पहचान रिजवान (22 वर्ष) पुत्र टिंडा, निवासी जनपद बरेली के रूप में हुई है। रिजवान बेहतर भविष्य और दो वक्त की रोटी की तलाश में बरेली से मुजफ्फरनगर आया था और महावीर चौक के पास नारियल का ठेला लगाकर अपना गुजारा कर रहा था। मंगलवार सुबह जब वह अपने काम में जुटा था, तभी मौत बनकर आई तेज़ रफ़्तार वैगनआर कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिजवान उछलकर सड़क पर जा गिरा और लहूलुहान हो गया।

मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक

अस्पताल से चकमा देकर फरार हुआ आरोपी चालक

मीरापुर पुलिस की मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय टप्पेबाज घायल गिरफ्तार, लूटे गए कुण्डल व अवैध हथियार बरामद ये भी पढ़ें  मीरापुर पुलिस की मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय टप्पेबाज घायल गिरफ्तार, लूटे गए कुण्डल व अवैध हथियार बरामद

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल रिजवान को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि टक्कर मारने वाला कार चालक इंसानियत का नाटक करते हुए उनके साथ अस्पताल तक तो गया, लेकिन जैसे ही उसे युवक की मौत की खबर मिली, वह मौका पाकर दूसरी गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। इस धोखेबाजी से मृतक के परिजनों में भारी रोष है।

पुलिस ने कार को कब्जे में लिया, जांच शुरू

सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से आरोपी की वैगनआर कार को कब्जे में ले लिया है। मृतक के भाई ने थाने में तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और इंसाफ की गुहार लगाई है।

सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रिजवान की मौत की खबर से उसके गांव बरेली में भी मातम पसरा हुआ है।

 

Views: 473

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

देहरादून में रिश्तों का कत्ल! आंखों में मिर्च, प्रेमी संग सैर और फिर पति को 'जहर'; केस दर्ज

देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में घटी यह घटना किसी डरावनी फिल्म की पटकथा जैसी लगती है। पुलिस जांच...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून में रिश्तों का कत्ल! आंखों में मिर्च, प्रेमी संग सैर और फिर पति को 'जहर';  केस दर्ज

नसीरपुर प्रकरण: सांसद हरेंद्र मलिक पहुंचे दोनों परिवारों के बीच, भाईचारा बनाए रखने की अपील

मुजफ्फरनगर। नसीरपुर प्रकरण को लेकर मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक सोमवार को दोनों पक्षों के परिवारों के बीच पहुंचे और...
मुज़फ़्फ़रनगर 
नसीरपुर प्रकरण: सांसद हरेंद्र मलिक पहुंचे दोनों परिवारों के बीच, भाईचारा बनाए रखने की अपील

गुरुग्राम में कंस्ट्रक्शन साइट पर सात श्रमिकों की मौत.. सिग्नेचर ग्लोबल को मिला नोटिस

  गुरुग्राम। कंस्ट्रक्शन साइट पर सात श्रमिकों की मौत के बाद रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल को पुलिस ने नोटिस   अधिकारियों...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम में कंस्ट्रक्शन साइट पर सात श्रमिकों की मौत.. सिग्नेचर ग्लोबल को मिला नोटिस

नोएडा पुलिस ने किया फर्जी रिक्रूटमेंट सेंटर का पर्दाफाश, 4 महिलाओं समेत 6 शातिर गिरफ्तार

नोएडा। देश और विदेशों में क्रूज शिप पर नौकरी दिलाने के नाम धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय रैकेट का थाना...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस ने किया फर्जी रिक्रूटमेंट सेंटर का पर्दाफाश, 4 महिलाओं समेत 6 शातिर गिरफ्तार

शामली में चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

   शामली। जनपद के मेरठ-करनाल मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सक की कथित लापरवाही के चलते एक प्रसूता की...
शामली 
 शामली में चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

उत्तर प्रदेश

मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

मेरठ। मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी अशरफ मलिक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपने ही घर में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

नानौता (सहारनपुर)। जनपद के नानौता थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय मासूम छात्र ने अपनी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

   मेरठ। जनपद के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में जनवरी माह में हुई एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

सहारनपुर में डिजिटल क्रांति: राजस्व कार्यों के लिए रोवर उपकरण का प्रशिक्षण शुरु

सहारनपुर। मंडलीय मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में राजस्व कार्यों को आधुनिक बनाने की दिशा में एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डिजिटल क्रांति: राजस्व कार्यों के लिए रोवर उपकरण का प्रशिक्षण शुरु

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना