मुजफ्फरनगर: अवैध तरीके से पशु ले जा रहे चार आरोपी गिरफ्तार, 14 पशु व दो पिकअप बरामद

मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध तरीके से पशुओं को छोटी गाड़ियों में भरकर ले जा रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 14 पशु और दो बुलेरो पिकअप बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कागजात न होने के कारण सीज कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध तरीके से पशुओं को सहारनपुर की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़कली कट के पास घेराबंदी कर दो बुलेरो पिकअप UP 12 CT 1393 और UP 12 CT 3987 को रोक लिया।
जांच के दौरान गाड़ियों में अवैध रूप से भरे हुए 14 पशु एक भैंस, छह कटड़े और सात कटड़ियां बरामद हुए। मौके से पुलिस ने शाहिद पुत्र मोहम्मद असगर निवासी खादरवाला, इमरान पुत्र मोहम्मद तौफीक निवासी बागोवाली, वसीम पुत्र शफीक निवासी बझेड़ी और अथरहसन पुत्र अजहर हसन निवासी खालापार को गिरफ्तार कर लिया।

मुजफ्फरनगर के बसेड़ा में खेलते हुए किशोर को गला दबाकर मारने का प्रयास, पिता-पुत्र ने किया जानलेवा हमला ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के बसेड़ा में खेलते हुए किशोर को गला दबाकर मारने का प्रयास, पिता-पुत्र ने किया जानलेवा हमला

पुलिस ने दोनों पिकअप वाहनों को कागजात न दिखाने के कारण धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(ड)/3 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को समय से न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मोहित कुमार, बच्चू सिंह, सहीराम नागर, कांस्टेबल रहीस आजम, राजू सिंह, अशोक राणा और पवन सोलंकी शामिल रहे।

मुजफ्फरनगरः तितावी पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगरः तितावी पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

Views: 103

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

Chaitra Navratri 2026 कब से शुरू होंगे जानिए अष्टमी महानवमी और दशमी की सही तिथि और पूजा का महत्व

हिंदू धर्म में नवरात्र का पर्व बहुत ही पवित्र और आस्था से जुड़ा हुआ माना जाता है। हर साल आने...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
Chaitra Navratri 2026 कब से शुरू होंगे जानिए अष्टमी महानवमी और दशमी की सही तिथि और पूजा का महत्व

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सहारनपुर में ढाबा-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर, सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित

सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर वाहन तेजी से फर्राटा भर रहे हैं। यात्रियों को ये दूरी तय करने में अब पहले...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सहारनपुर में ढाबा-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर, सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित

सहारनपुर में बेकाबू ट्रक कारों की दुकान में घुसे, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून चौक पर आज सुबह दो ट्रक अनियंत्रित होकर एक कारों
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बेकाबू ट्रक कारों की दुकान में घुसे, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

देवबंद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश नासिर उर्फ बाला घायल होकर गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद के बीबीपुर मार्ग पर पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश नासिर उर्फ बाला घायल होकर गिरफ्तार

इंदौर में दर्दनाक घटना पारिवारिक विवाद में युवक ने पत्नी की हत्या की फिर खुद लगा ली फांसी, बच्चों को दूध लेने भेजकर की वारदात

इंदौर शहर से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में दर्दनाक घटना पारिवारिक विवाद में युवक ने पत्नी की हत्या की फिर खुद लगा ली फांसी, बच्चों को दूध लेने भेजकर की वारदात

उत्तर प्रदेश

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सहारनपुर में ढाबा-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर, सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित

सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर वाहन तेजी से फर्राटा भर रहे हैं। यात्रियों को ये दूरी तय करने में अब पहले...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सहारनपुर में ढाबा-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर, सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित

सहारनपुर में बेकाबू ट्रक कारों की दुकान में घुसे, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून चौक पर आज सुबह दो ट्रक अनियंत्रित होकर एक कारों
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बेकाबू ट्रक कारों की दुकान में घुसे, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

देवबंद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश नासिर उर्फ बाला घायल होकर गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद के बीबीपुर मार्ग पर पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश नासिर उर्फ बाला घायल होकर गिरफ्तार

लखनऊ डबल मर्डर: घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, नेत्रहीन युवक को पानी के टब में डुबोकर मारा

लखनऊ। लखनऊ के बाहरी इलाके काकोरी में एक घर के भीतर मां और बेटे के शव मिलने से हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ डबल मर्डर: घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, नेत्रहीन युवक को पानी के टब में डुबोकर मारा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना