रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर, सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों पर चला नगर निगम का अभियान
मुरादाबाद में सड़क किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाई गई कई अस्थायी दुकानों को हटाया गया और उनका सामान भी जब्त कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उस समय हुई जब एक दिन पहले ही मंगलवार को लगने वाले बाजार और सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण को लेकर रॉयल बुलेटिन में खबर प्रकाशित की गई थी। खबर सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।
नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे फुटपाथ और मुख्य मार्गों पर अवैध रूप से लगाई गई दुकानों को हटवाया। इस दौरान कई दुकानदारों का सामान भी जब्त कर लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि सड़क किनारे अवैध रूप से लगने वाली दुकानों की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अभियान के दौरान नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में सड़क किनारे दोबारा अतिक्रमण कर दुकान लगाने पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे लगने वाले इन अस्थायी बाजारों की वजह से लंबे समय से ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था की समस्या बनी हुई थी। ऐसे में नगर निगम की इस कार्रवाई से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जहां भी सड़क या फुटपाथ पर अवैध कब्जा मिलेगा, वहां इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां