मुजफ्फरनगर में अवैध निर्माण पर एमडीए का चला बुलडोजर, 110 बीघा जमीन पर बसी अवैध कॉलोनियां जमींदोज
एमडीए का सख्त एक्शन, अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चला बड़ा अभियान
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने जनपद में अवैध निर्माण और बिना स्वीकृत मानचित्र के विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को जोन-01 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो बड़े इलाकों में प्राधिकरण के बुलडोजर ने अवैध रूप से विकसित की जा रही करीब 110 बीघा कॉलोनियों को नेस्तनाबूद कर दिया।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने सुनियोजित तरीके से इस ध्वस्तीकरण अभियान को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, जानसठ रोड स्थित ग्राम बीबीपुर में भट्टे के पीछे लगभग 35 बीघा भूमि पर पुष्पेन्द्र त्यागी व अजय सिंह द्वारा अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। वहीं, दूसरा बड़ा एक्शन एनएच-58 स्थित ग्राम शेरनगर में लिया गया, जहां सतीश कुमार व अन्य द्वारा करीब 75 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनावनोटिस के बाद भी नहीं माने भू-स्वामी
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि उक्त दोनों ही स्थानों पर किसी भी प्रकार का तलपट मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। प्राधिकरण द्वारा पूर्व में भी भू-स्वामियों को नोटिस जारी किए गए थे और चालानी कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण के स्पष्ट आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद, भू-स्वामियों ने अवैध निर्माण को नहीं हटाया, जिसके बाद प्राधिकरण ने कड़ा रुख अपनाते हुए इन्हें ध्वस्त कर दिया।
अवैध कॉलोनाइजर्स को कड़ी चेतावनी
कार्रवाई के दौरान एमडीए के सहायक अभियंता, अवर अभियंता और प्रवर्तन टीम के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। एमडीए की उपाध्यक्ष श्रीमती कविता मीना के निर्देशों के अनुपालन में की गई इस कार्रवाई ने अवैध कॉलोनाइजर्स में हड़कंप मचा दिया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार का सख्त अभियान जारी रहेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां