मिडिल-ईस्ट में जहाज पर हमले में दो भारतीयों की मौत, एक लापता: विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में व्यापारी जहाज पर हुए हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि एक लापता बताया जा रहा है। इसकी पुष्टि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में की। रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस दुखद घटना के अलावा इजरायल और दुबई में भी भारतीय नागरिक घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। भारतीय दूतावास लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पीड़ितों के परिवारों को हर संभव जानकारी और मदद मुहैया कराई जा रही है। जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार खाड़ी क्षेत्र में रह रहे भारतीयों के कल्याण और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद पुलिस पर फायरिंग करने वाला रंगबाज गिरफ्तार; तितावी पुलिस की बड़ी कामयाबीखाड़ी क्षेत्र के तनावपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजर रहे एक व्यापारी जहाज को निशाना बनाया गया था। इस हमले में जहाज पर सवार दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी। लापता व्यक्ति की तलाश भारतीय नौसेना और संबंधित देशों का बचाव दल कर रहा है, लेकिन युद्ध की स्थिति के कारण रेस्क्यू ऑपरेशंस में काफी बाधाएं आ रही हैं। जायसवाल ने बताया कि ईरान को लेकर भी भारत चिंतित है क्योंकि वहां पर हमारे नौ हजार लोग फंसे हैं। कुछ ने पहले हमारी एडवाइजरी पर ध्यान दिया और स्वदेश लौटे लेकिन कई अभी भी वही हैं और उनसे दूतावास संपर्क साध रहा है। लोग ईरान के अलग-अलग हिस्सों में हैं, जिनसे दूतावास संपर्क साध रहा है।
कुछ लोगों ने जमीन मार्ग से बॉर्डर क्रॉस करने की इच्छा जताई है। वो लोग यहां से पड़ोसी देशों अर्मेनिया और अजरबैजान पर पहुंच कर फ्लाइट्स लेना चाहते हैं। इजरायल में एक भारतीय घायल हो गया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है, और राहत की बात यह है कि उसकी हालत में अब सुधार हो रहा है। तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास चिकित्सकों के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय ने खाड़ी देशों और इजरायल में स्थित सभी भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को 24/7 सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। हेल्पलाइन नंबर जारी किया है ताकि संकट में फंसे भारतीय तुरंत संपर्क कर सकें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां