मुजफ्फरनगर: दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोप, दरोगा और महिला सिपाही के खिलाफ एसएसपी से शिकायत
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना तितावी क्षेत्र में एक नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर ही गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगा दिए। पीड़िता के पिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायती पत्र सौंपकर थाने में तैनात दरोगा और एक महिला आरक्षी पर कोर्ट में बयान बदलने के लिए दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और वीडियो बनाने का आरोप
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु निकली रैली, 14 मार्च को सुलझेंगे लंबित मामलेदर्ज मामले के अनुसार, आरोपी शाहिद और जावेद पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि शाहिद ने ग्राम निराना में नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़िता को बरामद तो कर लिया, लेकिन परिजनों के अनुसार उसके बाद की प्रक्रिया में पुलिस का व्यवहार बेहद संदिग्ध रहा।
बयान बदलने के लिए मारपीट और जेल भेजने की धमकी
पीड़िता के पिता का आरोप है कि 9 मार्च को न्यायालय में बयान दर्ज कराने से पहले दरोगा अनुभव सिंह और एक महिला आरक्षी ने नाबालिग को अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बच्ची को डराया-धमकाया कि वह वही बयान दे जो पुलिस ने तैयार किए हैं। जब पीड़िता ने मना किया, तो महिला सिपाही ने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट और गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने और पीड़िता को पागलखाने भेजने की धमकी भी दी गई।
बिना मेडिकल कराए बयान दिलाने का दावा
एसएसपी को दी गई शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इतने गंभीर मामले में पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया, जो कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है। पिता का कहना है कि पुलिस ने बयान से पहले बच्ची को परिवार से मिलने तक नहीं दिया और पूरी तरह से दबाव में रखकर कोर्ट में पेश किया।
निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
पीड़िता के पिता ने एसएसपी से मांग की है कि आरोपी दरोगा अनुभव सिंह और महिला आरक्षी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही, मामले की विवेचना तितावी थाने से हटाकर किसी निष्पक्ष अधिकारी को सौंपी जाए ताकि उनकी बेटी को न्याय मिल सके। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां