फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हैदराबाद से जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के नोज व्हील में आई खराबी, कुछ देर के लिए ठप हुआ ऑपरेशन

On

नई दिल्ली। एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को बुधवार को थाईलैंड के फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके कारण एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानों का संचालन रोक दिया गया। एयरलाइन ने बताया कि हैदराबाद से फुकेत जा रही उसकी फ्लाइट में लैंडिंग के बाद विमान के नोज व्हील (आगे के पहिये) में समस्या आ गई। यह फ्लाइट आईएक्स-938 है, जिसने राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हैदराबाद से उड़ान भरी थी और फुकेत जा रही थी।

 

पार्षद के भाई का 'हर्ष फायरिंग' वीडियो वायरल: हाथ में कट्टा लेकर दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस ये भी पढ़ें  पार्षद के भाई का 'हर्ष फायरिंग' वीडियो वायरल: हाथ में कट्टा लेकर दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर किरेन रिजिजू का कड़ा रुख, बोले-पछताएगी कांग्रेस ये भी पढ़ें  लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर किरेन रिजिजू का कड़ा रुख, बोले-पछताएगी कांग्रेस

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने बयान में पुष्टि करते हुए कहा कि 11 मार्च को फुकेत एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद विमान के नोज व्हील में तकनीकी दिक्कत सामने आई। नोज व्हील विमान के लैंडिंग गियर सिस्टम का एक अहम हिस्सा होता है, जो विमान को जमीन पर चलते समय दिशा बदलने और नियंत्रित करने में मदद करता है। एयरलाइन ने कहा, "हम पुष्टि करते हैं कि 11 मार्च को हमारी हैदराबाद-फुकेत फ्लाइट में फुकेत एयरपोर्ट पर नोज व्हील से जुड़ी समस्या सामने आई।" एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि क्रू ने सभी मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार दिया गया। उन्होंने यात्रियों, फुकेत एयरपोर्ट प्रशासन और अन्य संबंधित पक्षों के सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।

ईरानी युद्धपोत पर हमले का AI वीडियो निकला फर्जी, पाकिस्तान का 'प्रोपेगेंडा' बेनकाब ये भी पढ़ें  ईरानी युद्धपोत पर हमले का AI वीडियो निकला फर्जी, पाकिस्तान का 'प्रोपेगेंडा' बेनकाब

 

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के अनुसार, यह फ्लाइट सुबह 6:42 बजे हैदराबाद से रवाना हुई, जो अपने तय समय 6:20 बजे से थोड़ी देर बाद थी। विमान स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11:40 बजे फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद विमान रनवे पर ही रुक गया, जिसके कारण सुरक्षा के तौर पर कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर अन्य उड़ानों का संचालन रोक दिया गया। अधिकारियों ने स्थिति संभाले जाने तक अन्य उड़ानों को रोक दिया था। एयरलाइन ने कहा कि विमान के रुकने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

 

हालांकि बोइंग 737 मैक्स 8 विमान में कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाई। इस बीच, पिछले साल दिसंबर में भी एयरलाइन ने बताया था कि विजयवाड़ा से विशाखापत्तनम जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को उड़ान से पहले पायलट द्वारा तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद रद्द कर दिया गया था। 

Views: 25

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

रिचार्ज खत्म होते ही Incoming Calls बंद क्यों? संसद में राघव चड्ढा ने उठाया बड़ा मुद्दा

नई दिल्ली। क्या आप भी हर महीने मोबाइल रिचार्ज कराते-कराते परेशान हो चुके हैं?क्या आपने कभी सोचा है कि...
Breaking News  राष्ट्रीय 
रिचार्ज खत्म होते ही Incoming Calls बंद क्यों? संसद में राघव चड्ढा ने उठाया बड़ा मुद्दा

जब संजय लीला भंसाली की 'इच्छामृत्यु' पर आधारित फिल्म बनाने पर हुआ था हल्ला, विवादों में रही थी फ्लॉप फिल्म

  मुंबई। हरीश राणा की इच्छामृत्यु के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटाने   संजय...
Breaking News  मनोरंजन 
जब संजय लीला भंसाली की 'इच्छामृत्यु' पर आधारित फिल्म बनाने पर हुआ था हल्ला, विवादों में रही थी फ्लॉप फिल्म

सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

सहारनपुर। अदालत में हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-चार की अदालत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट; सेंसेक्स 1,342 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे 3 लाख करोड़ रुपए

  मुंबई। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया,   इसके...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट; सेंसेक्स 1,342 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे 3 लाख करोड़ रुपए

नसीरपुर कांड: कश्यप समाज में भारी आक्रोश, 14 मार्च को 'स्वाभिमान बचाओ महापंचायत' की चेतावनी

मेरठ/नसीरपुर। नसीरपुर में कश्यप समाज के एक युवक के साथ हुई कथित अन्यायपूर्ण घटना को लेकर कश्यप-निषाद समाज में उबाल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
नसीरपुर कांड: कश्यप समाज में भारी आक्रोश, 14 मार्च को 'स्वाभिमान बचाओ महापंचायत' की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

सहारनपुर। अदालत में हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-चार की अदालत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

सहारनपुर: भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम का प्रहार, 15 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

   सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम का प्रहार, 15 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

मेरठ: 'नशे' और 'नए मोबाइल' की चाहत ने बनाया चोर, पुलिस को छकाने के लिए 50 किमी पैदल चला आरोपी गिरफ्तार

   मेरठ। मेरठ पुलिस ने शहर के चर्चित कोनवे होटल (Conway Hotel) में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: 'नशे' और 'नए मोबाइल' की चाहत ने बनाया चोर, पुलिस को छकाने के लिए 50 किमी पैदल चला आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर के लखनौती में भैंसा-बुग्गी से टकराई बाइक, देहरादून ले जाते समय युवक की मौत

लखनौती (सहारनपुर)। जनपद के लखनौती क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के अभाव और लापरवाही के कारण एक 24 वर्षीय युवा ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के लखनौती में भैंसा-बुग्गी से टकराई बाइक, देहरादून ले जाते समय युवक की मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना