बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 1.57 करोड़ मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद
बेंगलुरु। कस्टम्स विभाग ने बेंगलुरु केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल–2 पर अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। बैंकॉक से आए एक यात्री के चेक-इन बैग से 1.57 करोड़ मूल्य का 4.5 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है।
कस्टम्स विभाग के अनुसार यह यात्री प्रतिबंधित मादक पदार्थ को सूटकेस के भीतर विशेष तरीके से छिपाकर लाया था। संदेह के आधार पर जब उसके बैगेज की जांच की गई, तो यह मादक पदार्थ बरामद हुआ। अधिकारियों ने बताया कि आरोपित को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।
कस्टम्स अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए हवाई अड्डों पर निगरानी और कार्रवाई को और सख्त किया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां