एलपीजी संकट के बीच भागे इंडक्शन चूल्हा बनाने वाली कंपनियों के शेयर

On

मुंबई। मध्य पूर्व में तनाव के चलते एलपीजी की कमी की रिपोर्ट्स के बाद देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हे की मांग में तेजी देखी जा रही है और इससे बुधवार को होम अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनियों के शेयर में तेजी देखी गई। बटरफ्लाई गांधीमथी अप्लायंसेज के शेयर इंट्राडे में दोपहर 12:45 पर 7.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 651 रुपए पर था। दिन के दौरान शेयर ने 660 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। टीटीके प्रेस्टीज का शेयर 9.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 530 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में इसने 556 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। पिजन नाम में प्रोडक्ट्स बेचने वाली कंपनी स्टोव क्राफ्ट का शेयर 5.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 510 रुपए पर था।

 

विवादों के बाद भी यूट्यूब पर 'टटीरी' की धूम, एआई की मदद से बनाए जा रहे गाने के रीमिक्स ये भी पढ़ें  विवादों के बाद भी यूट्यूब पर 'टटीरी' की धूम, एआई की मदद से बनाए जा रहे गाने के रीमिक्स

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट ये भी पढ़ें  शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट

अब तक के कारोबार में शेयर ने 525 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। दूसरी तरफ, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि एलपीजी संकट के देखते हुए शहरी परिवारों को इलेक्ट्रिक इंडक्शन स्टोव से खाना पकाने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया जाना चाहिए। सीईईडब्ल्यू के फेलो अभिषेक कार ने कहा कि भारत अपनी एलपीजी का लगभग दो-तिहाई हिस्सा आयात करता है, जिसमें से 90 प्रतिशत से अधिक पश्चिम एशियाई देशों जैसे यूएई, कतर और सऊदी अरब से आता है। कर ने सुझाव दिया,"घरेलू खाना पकाने के लिए एलपीजी आपूर्ति को प्राथमिकता देने हेतु आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू करना पहला, लेकिन एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार को अब एलपीजी सब्सिडी के लिए चलाए गए 'गिव इट अप' अभियान की तर्ज पर एलपीजी उपयोग पर एक नया 'गिव इट अप' अभियान शुरू करना चाहिए, जो उन परिवारों को टारगेट करे जिनके पास इलेक्ट्रिक इंडक्शन स्टोव हैं या जो इसे वहन कर सकते हैं। इससे घरेलू एलपीजी की मांग पर दबाव कम होगा।"

अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई बने ईरान के नये सर्वोच्च नेता ये भी पढ़ें  अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई बने ईरान के नये सर्वोच्च नेता

 

उन्होंने कहा कि शहरी परिवारों को इलेक्ट्रिक इंडक्शन स्टोव से खाना पकाने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त, नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने मंगलवार को अपने सदस्यों से एलपीजी की खपत कम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वे ऐसे मेनू पर ध्यान केंद्रित करें जिनमें कम गैस की खपत हो या खाना पकाने में कम समय लगे। साथ ही, जहां संभव हो, खाना पकाने के लिए इलेक्ट्रिक उपकरणों के विकल्प पर भी विचार करें। एनआरएआई ने देश भर के रेस्तरां मालिकों को जारी एक सलाह में कहा, "मौजूदा भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति श्रृंखला में गंभीर व्यवधान उत्पन्न हो गया है। यदि स्थिति और बिगड़ती है और उपलब्धता में काफी कमी आती है, तो रेस्तरां उद्योग को परिचालन संबंधी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।" एनआरएआई ने आगे कहा, "व्यापार की निरंतरता, रोजगार और हमारे क्षेत्र की स्थिरता की रक्षा के लिए, सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे ईंधन संरक्षण और परिचालन निरंतरता के इन उपायों को तुरंत अपनाएं।" 

Views: 20

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सहारनपुर : पुलिस ने चेकिंग के दौरान 150 ग्राम चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

सहारनपुर (मिर्जापुर)। सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 150 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : पुलिस ने चेकिंग के दौरान 150 ग्राम चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

कैलोरी बर्न से मसल्स गेन तक, जानें फिट रहने के लिए क्यों जरूरी है कंपाउंड मूवमेंट्स

  नई दिल्ली।शरीर को स्वस्थ और दिमाग को सक्रिय रखने में व्यायाम की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। आज के सरल...
लाइफस्टाइल 
कैलोरी बर्न से मसल्स गेन तक, जानें फिट रहने के लिए क्यों जरूरी है कंपाउंड मूवमेंट्स

सहारनपुर पुलिस ने दबोचा नशे का तस्कर, 15 ग्राम से अधिक स्मैक जब्त

सहारनपुर। मुख्यमंत्री के 'नशा मुक्त उत्तर प्रदेश' संकल्प को दोहराते हुए सहारनपुर पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने दबोचा नशे का तस्कर, 15 ग्राम से अधिक स्मैक जब्त

क्या पूरे दिन छाई रहती है सुस्ती और थकान? आहार में शामिल करें ये चीजें

  नई दिल्ली। अक्सर लोगों को पूरे दिन सुस्ती, थकान और कमजोरी महसूस होने की शिकायत करते हुए आपने देखा नेशनल...
हेल्थ 
क्या पूरे दिन छाई रहती है सुस्ती और थकान? आहार में शामिल करें ये चीजें

जमानत पर बाहर आसाराम पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर दर्शन की चर्चा

अयोध्या। दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए जा चुके स्वयंभू संत Asaram Bapu एक बार फिर सुर्खियों में हैं।...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
जमानत पर बाहर आसाराम पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर दर्शन की चर्चा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : पुलिस ने चेकिंग के दौरान 150 ग्राम चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

सहारनपुर (मिर्जापुर)। सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 150 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : पुलिस ने चेकिंग के दौरान 150 ग्राम चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस ने दबोचा नशे का तस्कर, 15 ग्राम से अधिक स्मैक जब्त

सहारनपुर। मुख्यमंत्री के 'नशा मुक्त उत्तर प्रदेश' संकल्प को दोहराते हुए सहारनपुर पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने दबोचा नशे का तस्कर, 15 ग्राम से अधिक स्मैक जब्त

जमानत पर बाहर आसाराम पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर दर्शन की चर्चा

अयोध्या। दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए जा चुके स्वयंभू संत Asaram Bapu एक बार फिर सुर्खियों में हैं।...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
जमानत पर बाहर आसाराम पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर दर्शन की चर्चा

मेरठ: गैस सिलेंडर की कमी की खबरें मात्र अफवाह, डीएम ने जनता से की शांति की अपील

   मेरठ। जनपद में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह निराधार और...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: गैस सिलेंडर की कमी की खबरें मात्र अफवाह, डीएम ने जनता से की शांति की अपील

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना