क्या पूरे दिन छाई रहती है सुस्ती और थकान? आहार में शामिल करें ये चीजें
नई दिल्ली। अक्सर लोगों को पूरे दिन सुस्ती, थकान और कमजोरी महसूस होने की शिकायत करते हुए आपने देखा होगा। इसका एक बड़ा कारण हो सकता है शरीर में आयरन की कमी यानी एनीमिया।
नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, सही आहार से आयरन की पूर्ति करके इस समस्या से आसानी से निजात पाया जा सकता है और दिनभर तरोताजा महसूस किया जा सकता है। स्वस्थ जीवन की शुरुआत सही पोषण से होती है। आयरन शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। जब आयरन कम होता है तो खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा घट जाती है, जिससे थकान, सुस्ती, चक्कर आना और कमजोरी जैसी शिकायतें बढ़ जाती हैं। खासकर महिलाएं, बच्चे और युवा इस समस्या से ज्यादा प्रभावित होते हैं।
अच्छी बात यह है कि रोजमर्रा के आहार में कुछ साधारण चीजें शामिल करके आप आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आहार में गुड़, तिल, हरी पत्तेदार सब्जियां, चना, काली दाल, मूंगफली आदि को शामिल करें। इन खाद्य पदार्थों को रोजाना आहार में शामिल करने से शरीर में आयरन का स्तर सुधरता है, खून साफ होता है और ऊर्जा बनी रहती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि विटामिन सी युक्त फल जैसे नींबू, संतरा, आंवला के साथ आयरन वाले भोजन लें, क्योंकि विटामिन-सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है। सही खान-पान से आप दिनभर फुर्तीले और स्वस्थ रह सकते हैं। गुड़ आयरन का सबसे अच्छा और सस्ता स्रोत है।
रोजाना एक छोटा टुकड़ा गुड़ खाने से शरीर में आयरन की अच्छी मात्रा मिलती है। इसे चने या मूंगफली के साथ खाने से फायदा और बढ़ जाता है। काले चने, मसूर दाल, उड़द दाल और राजमा में भरपूर आयरन होता है। इन्हें नियमित रूप से डाइट में शामिल करें। पालक, मेथी, सरसों का साग और बथुआ जैसी सब्जियां आयरन से भरपूर होती हैं। इन्हें सलाद, सब्जी या साग के रूप में खा सकते हैं। मूंगफली न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि आयरन का अच्छा स्रोत भी है। भुनी हुई मूंगफली या मूंगफली की चटनी रोजाना थोड़ी मात्रा में लें। तिल में भी आयरन की अच्छी मात्रा होती है। इसे चटनी, लड्डू या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी के साथ ही कई लाभ मिलते हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां