कैलोरी बर्न से मसल्स गेन तक, जानें फिट रहने के लिए क्यों जरूरी है कंपाउंड मूवमेंट्स

On

नई दिल्ली।शरीर को स्वस्थ और दिमाग को सक्रिय रखने में व्यायाम की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। आज के समय में अधिकतर लोग योग या सामान्य जिम वर्कआउट तक ही सीमित रहते हैं, लेकिन फिटनेस विशेषज्ञों के बीच इन दिनों “कंपाउंड मूवमेंट्स” तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

इसे पूरे शरीर की फिटनेस के लिए बेहद प्रभावी तरीका माना जाता है। सरल शब्दों में समझें तो कंपाउंड मूवमेंट्स ऐसे व्यायाम होते हैं, जिनमें एक ही समय पर शरीर की कई मांसपेशियां और जोड़ काम करते हैं। उदाहरण के लिए, “स्क्वैट्स” और “डेडलिफ्ट” जैसे मूवमेंट सिर्फ पैरों को ही नहीं, बल्कि पीठ और शरीर के मध्य हिस्से यानी कोर मांसपेशियों को भी मजबूत बनाते हैं।

आयुर्वेद की जादुई जड़ी-बूटी 'मकोय', जो है त्रिदोषनाशक ये भी पढ़ें  आयुर्वेद की जादुई जड़ी-बूटी 'मकोय', जो है त्रिदोषनाशक

इसी तरह बेंच प्रेस, पुल-अप, ओवरहेड प्रेस और लंज जैसे व्यायाम कई मसल ग्रुप को मजबूत बनाते हैं। इस तरह के व्यायाम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे मांसपेशियां तेजी से मजबूत होती हैं और शरीर की ताकत भी बढ़ती है। साथ ही, जब शरीर के कई हिस्से एक साथ काम करते हैं तो ज्यादा कैलोरी खर्च होती है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है। अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन और कई वैज्ञानिक अध्ययनों के मुताबिक, व्यायाम का असर हमारे शरीर की कई प्रणालियों पर पड़ता है। इसमें हृदय, सांस लेने की प्रणाली, मांसपेशियां और हड्डियां, तथा शरीर की रोगों से लड़ने वाली प्रतिरक्षा प्रणाली शामिल हैं। कंपाउंड एक्सरसाइज इस प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बना देती हैं।

सदियों पुरानी जड़ी-बूटी, जो आज की सेहत के लिए है बेहद जरूरी  ये भी पढ़ें  सदियों पुरानी जड़ी-बूटी, जो आज की सेहत के लिए है बेहद जरूरी

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इन अभ्यासों में शरीर के कई हिस्से एक साथ काम करते हैं। इससे शरीर एक समन्वित इकाई की तरह बेहतर तरीके से कार्य करता है। इसके विपरीत, आइसोलेशन एक्सरसाइज केवल एक मसल और एक जोड़ पर फोकस करती हैं। साइंस कंपाउंड मूवमेंट्स को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ मानता है। अध्ययनों से पता चलता है कि ये कंपाउंड मूवमेंट्स के दौरान कई बार अधिक वजन उठाना पड़ता है, जिससे मांसपेशियों की ताकत तेजी से बढ़ती है। कंपाउंड एक्सरसाइज ज्यादा कैलोरी बर्न करती हैं क्योंकि अधिक मसल्स सक्रिय होती हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन नियंत्रण आसान होता है। ये हृदय के लिए फायदेमंद है। एक महत्वपूर्ण लाभ हार्मोनल रिस्पॉन्स है। भारी कंपाउंड लिफ्ट्स जैसे स्क्वाट और डेडलिफ्ट टेस्टोस्टेरोन और ग्रोथ हार्मोन के स्तर को अस्थायी रूप से बढ़ाते हैं, जो मसल ग्रोथ में मदद करते हैं।

लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करेगा यह जादुई जूस, जान लें सेवन से लेकर फायदे ये भी पढ़ें  लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करेगा यह जादुई जूस, जान लें सेवन से लेकर फायदे

कंपाउंड एक्सरसाइज से कार्डियो फिटनेस, बेंच प्रेस और स्क्वाट स्ट्रेंथ में ज्यादा सुधार होता है। कंपाउंड मूवमेंट्स इंटरमस्कुलर कोऑर्डिनेशन सुधारते हैं, जोड़ों की स्थिरता बढ़ाते हैं और रियल-लाइफ एक्टिविटीज जैसे उठाना, धक्का देना, खींचना के लिए शरीर तैयार करते हैं। शुरुआती लोगों के लिए बॉडीवेट स्क्वाट, पुश-अप, लंज और असिस्टेड पुल-अप जैसे कंपाउंड व्यायाम आदर्श हैं। एक्सपर्ट के अनुसार सही फॉर्म से शुरू करें, धीरे-धीरे वजन बढ़ाएं और इन्हें अपनी रूटीन में शामिल करें, तो शरीर फिट और मजबूत बनेगा। 

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

राज्यसभा में कहा, राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन केवल चूक नहीं संवैधानिक अपराध है

  नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के आगमन पर राज्य सरकार द्वारा किए गए व्यवहार का विषय बुधवार को राज्यसभा...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
राज्यसभा में कहा, राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन केवल चूक नहीं संवैधानिक अपराध है

हजारों करोड़ का क्रिप्टो घोटाला: CBI ने मास्टरमाइंड डार्विन लैब्स के सह-संस्थापक आयुष वार्ष्णेय को एयरपोर्ट से दबोचा

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने डार्विन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक और सीटीओ आयुष वार्ष्णेय को गेनबिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी...
Breaking News  राष्ट्रीय 
हजारों करोड़ का क्रिप्टो घोटाला: CBI ने मास्टरमाइंड डार्विन लैब्स के सह-संस्थापक आयुष वार्ष्णेय को एयरपोर्ट से दबोचा

मुजफ्फरनगर: गैस की किल्लत के बीच उपभोक्ताओं का भारी हंगामा, वेंडर पर लगा कालाबाजारी का आरोप

   मुजफ्फरनगर। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच देशभर में उपजे घरेलू गैस संकट का असर अब मुजफ्फरनगर की गलियों में भी दिखने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: गैस की किल्लत के बीच उपभोक्ताओं का भारी हंगामा, वेंडर पर लगा कालाबाजारी का आरोप

शामली: चर्चित लेखपाल पर फिर लगा डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंचे पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार

   शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में एक चर्चित लेखपाल की कार्यशैली एक बार फिर विवादों के घेरे में है।...
शामली 
शामली: चर्चित लेखपाल पर फिर लगा डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंचे पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार

मुज़फ्फरनगर के बागोवाली काे युवक को सोना तस्करी मामले में उठाया, DRI नोएडा की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप

मुज़फ्फरनगर। जनपद के नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बागोवाली से एक युवक को सोने की तस्करी से जुड़े मामले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के बागोवाली काे युवक को सोना तस्करी मामले में उठाया, DRI नोएडा की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप

उत्तर प्रदेश

मेरठ में बेदखली के आदेश को ठेंगा दिखा रहे भू-माफिया, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बरकरार

मेरठ। तहसील मवाना के ग्राम नंगला सलेमपुर में सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं के अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में बेदखली के आदेश को ठेंगा दिखा रहे भू-माफिया, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बरकरार

शाहजहांपुर में बस और कार की जोर जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बुधवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक कार और...
उत्तर प्रदेश  आगरा 
शाहजहांपुर में बस और कार की जोर जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने की कीर्ति आजाद के बयान की निंदा, कहा- राजनीति सही नहीं

अयोध्या। अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद के टी-20 विश्व कप को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने की कीर्ति आजाद के बयान की निंदा, कहा- राजनीति सही नहीं

मेरठ मेट्रो स्टेशन पर बड़ा खुलासा! एक्स-रे मशीन में पकड़ा गया लाखों का सोना

उत्तर प्रदेश के Meerut से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ मेट्रो स्टेशन पर बड़ा खुलासा! एक्स-रे मशीन में पकड़ा गया लाखों का सोना

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना