शामली में एक बार फिर सुर्खियों में आया चर्चित लेखपाल , क्लक्ट्रेट पहुंचे व्यक्ति ने लगाया डेढ़ लाख रुपए हड़पने का आरोप
शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली का चर्चित लेखपाल एक बार फिर सुर्खियों में है।जहां क्लक्ट्रेट पहुंचे एक व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए लेखपाल पर पीड़ित को भ्रमित कर एवं डराकर डेढ़ लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है।गौरतलब हैं कि उक्त लेखपाल पर पिछले माह भी एक पीड़ित द्वारा करीब तीन लाख अस्सी हजार रुपए हड़पने का आरोप लगाया गया था।लेकिन कोई कार्यवाही न होने के कारण लेखपाल के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि उसने फिर से यह कारनामा कर दिखाया।पीड़ित व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी से लेखपाल के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
आपको बता दें कि थाना झिंझाना क्षेत्र के गाड़ीवाला जमालपुर निवासी शाहिद अपने अन्य साथियों के साथ क्लक्ट्रेट पहुंचा।जहां उसने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि करीब 26 वर्ष पूर्व उसने 126 वर्ग मीटर का एक प्लॉट खरीदा था। और तब से ही उक्त प्लॉट पर वह अपने पिता के समय से ही दुकान/मकान पर काबिज है।आरोप है कि वर्ष 2024 में तत्कालीन लेखपाल लवकेश द्वारा पीड़ित की दुकान के बैनामे की मांग की गई। और बैनामा देखने के बाद उसने खसरा नंबर नहीं लिखा होने की बात कही गई।
आरोप है कि उसके बाद लेखपाल ने उक्त प्लॉट के पूर्व स्वामी के बेटे से साठगांठ कर उसके प्लॉट पर मुकदमा दायर करा दिया।जिसके बाद लेखपाल पीड़ित की दुकान पर आया और कहा कि मैने पहले ही कहा था कि तुम्हारा बैनामा सही नहीं है।जिसके चलते यह मुकदमा दर्ज हुआ है, इतना सुनते ही पीड़ित के पैरों तले की जमीन खिसक गई और वह भयभीत हो गया और लेखपाल से मामले के समाधान की मिन्नते करने लगा।जिसके बाद लेखपाल ने दो लाख रुपए खर्च करने की बात कही।आरोप है कि पीड़ित ने लेखपाल पर विश्वास करते हुए गवाहों के सामने लेखपाल को डेढ़ लाख रुपए की रकम दी।इसके बाद लेखपाल ने हाथ से लिखे हुए कागज पर उक्त प्लॉट को खसरा नंबर 429 में अंकित होना दिखाते हुए वह कागज पीड़ित को सौंप दिया।
जिस पर लेखपाल कानूनगो व तहसीलदार कैराना की मुहर वह हस्ताक्षर है।वहीं पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्लॉट के मुकदमे की पैरवी करने के लिए वह न्यायालय पहुंचा तो जानकारी ही कि पुराने बेनामो में खसरा नंबर लिखना जरूरी नहीं होता था।वहीं उक्त मुकदमे में विपक्षी द्वारा शौहरत करने पर पीड़ित को एहसास हुआ कि लेखपाल ने उसे भ्रमित व भयभीत कर अपने पद का दुरूपयोग करते हुए डेढ़ लाख रुपए की रकम हड़प कर ली है।जिसके बाद पीड़ित लेखपाल के पास पहुंचा और अपने रुपए वापस लौटने की मांग की गई तो लेखपाल द्वारा एस डी एम कैराना से अच्छे सम्बन्ध व साठगांठ होने की बात कहते हुए पीड़ित को झूठे मुकदमे में फंसाने व उसकी दुकान व मकान बुलडोजर से तुड़वाने की धमकी दी जा रही है।पीड़ित का कहना है कि यह दुकान उसके व उसके परिवार की आय का एक मात्र साधन है।
ये भी पढ़ें शामली: सात माह से वेतन को तरस रहे स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारी, डीएम से लगाई गुहारऔर यदि दुकान तुड़ वादी गई तो उसके व उसके पारी आर के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।वहीं लेखपाल के इस कृत्य से पीड़ित व उसका परिवार मानसिक तनाव की स्थिति में है।वहीं बीती 24 फरवरी को भी उक्त लेखपाल के खिलाफ शोएब निवासी जमालपुर थाना झिंझाना द्वारा एक जमीनी मामले में तीन लाख अस्सी हजार रुपए हड़पने का आरोप लगाया गया था।जिसमें आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शायद इसीलिए ही लेखपाल पूरी तरह बेलगाम हो चुका है और आय दिन इस तरह के कारनामे कर रहा है।वहीं क्लक्ट्रेट पहुंचे पीड़ित द्वारा जिलाधिकारी से उक्त मामले की जांच तहसील कैराना के स्थान पर किसी अन्य तहसील से कराए जाने व अवैध रूप से हड़पी गई उसकी रकम वापस दिलवाए जाने की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां