सहारनपुर पुलिस ने दबोचा नशे का तस्कर, 15 ग्राम से अधिक स्मैक जब्त
सौदागरों पर प्रहार: बेहट पुलिस की घेराबंदी में फंसा शातिर सरफराज
सहारनपुर। मुख्यमंत्री के 'नशा मुक्त उत्तर प्रदेश' संकल्प को दोहराते हुए सहारनपुर पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में जनपद की थाना बेहट पुलिस ने एक शातिर स्मैक तस्कर को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती मानी जाने वाली स्मैक बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार, थाना बेहट पुलिस की टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने ग्राम रीढी मोहद्दीनपुर के पास स्थित रजबहे की पुलिया पर घेराबंदी की। वहां से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को हिरासत में लिया गया, जिसकी पहचान सरफराज निवासी ग्राम रीढी मोहद्दीनपुर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा की गई जामा तलाशी में आरोपी के पास से 15.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी इस खेप को क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में था। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुराना अपराधी है सरफराज
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी सरफराज कोई नौसिखिया नहीं, बल्कि शातिर अपराधी है। बेहट कोतवाली में उसके खिलाफ पूर्व में भी दो गंभीर प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सरफराज यह स्मैक कहां से लाता था और उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां