सेंसेक्स करीब 1,000 अंक फिसला, इन कारणों के चलते बाजार में आई बड़ी गिरावट
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 987 अंक या 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,218 और निफ्टी 275 अंक या 1.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,986 पर था। अब तक के कारोबार में बाजार में गिरावट को लीड बैंकिंग स्टॉक्स कर रहे थे। निफ्टी बैंक 1.6 प्रतिशत कमजोरी के साथ 56,044 पर था। सूचकांकों में ऑटो, निजी बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, सर्विसेज, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, रियल्टी, डिफेंस, आईटी और इन्फ्रा दबाव के साथ कारोबार कर रहे थे।
वहीं, दूसरी तरफ फार्मा, एनर्जी, मीडिया,मेटल, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस और पीएसई हरे निशान में थे। बाजार में गिरावट की वजह विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली जारी रहना है। यह बाजार में नकारात्मक सेंटीमेंट को बढ़ावा दे रहा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,673 रुपए की इक्विटी में बिकवाली की थी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,333 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।
ये भी पढ़ें स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'
इसके अलावा, अमेरिका-ईरान जंग का लंबा चलना भी बाजार में गिरावट की एक वजह है। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ जंग जल्द ही समाप्त हो सकती है, लेकिन उसके बाद ईरान की तीखी प्रतिक्रिया और अमेरिका, इजरायल द्वारा ईरान पर नए हमलों के बाद तनाव और बढ़ गया है। वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ना भी बाजार में गिरावट की एक वजह है। खबर लिखे जाने तक बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला इंडिया विक्स 8.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 20.55 पर था, जो दिखाता है कि बाजार में अस्थिरता बढ़ रही है। आमतौर पर जब भी बाजार में अस्थिरता बढ़ती है तो गिरावट देखने को मिलती है। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी। बीएसई सेंसेक्स 33 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 78,238 पर और निफ्टी 30 अंक या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,231 पर खुला था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां