शामली: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने दिए नकलविहीन परीक्षा के कड़े निर्देश

 

शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर शामली जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। आगामी 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली इस परीक्षा को शुचितापूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

 शामली में चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा   ये भी पढ़ें   शामली में चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

दो पालियों में 11 केंद्रों पर होगी परीक्षा

शामली: ससुराल पक्ष ने विवाहिता को कमरे में बंद कर पीटा, एक हाथ की हड्डी टूटी ये भी पढ़ें  शामली: ससुराल पक्ष ने विवाहिता को कमरे में बंद कर पीटा, एक हाथ की हड्डी टूटी

जनपद शामली में कुल 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को नकलविहीन और निर्विघ्न संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ड्यूटी के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

शामली में अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा संपन्न, 156 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा ये भी पढ़ें  शामली में अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा संपन्न, 156 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

सीसीटीवी की निगरानी और कड़ी सुरक्षा

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि वे तत्काल अपने केंद्रों का भ्रमण कर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच कर लें। प्रश्नपत्रों को समय से केंद्रों तक पहुँचाने के लिए भी पुख्ता योजना तैयार की गई है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रों पर पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर पूर्णतः पाबंदी रहेगी और इसके लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

वरिष्ठ अधिकारियों ने परखी तैयारी

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्येंद्र सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने परीक्षा के लिए जारी विस्तृत गाइडलाइंस के बारे में सभी को अवगत कराया। बैठक में जिले के समस्त उपजिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या जायसवाल और डॉ. अमित मलिक सहित सभी सहायक केंद्र व्यवस्थापक एवं पुलिस केंद्र प्रभारी मौजूद रहे। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से भी अपील की है कि वे भर्ती बोर्ड के निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार या अनुचित साधनों के प्रलोभन में न आएं।

 

Views: 40

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

एनसीआर में रफ्तार लगेंगे पंख: जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले कॉरिडोर को मिली हरी झंडी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  दिल्ली  हरियाणा 
एनसीआर में रफ्तार लगेंगे पंख: जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले कॉरिडोर को मिली हरी झंडी

बाजार की पाठशाला: आपका भी सिबिल स्कोर खराब है और लोन लेने में दिक्कत आ रही है? ऐसे आसानी से कर सकते हैं ठीक

नई दिल्ली। आज के समय में अगर आपको लोन, क्रेडिट कार्ड या किसी भी तरह की वित्तीय सुविधा लेनी है,...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
बाजार की पाठशाला: आपका भी सिबिल स्कोर खराब है और लोन लेने में दिक्कत आ रही है? ऐसे आसानी से कर सकते हैं ठीक

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 640 अंक उछला

मुंबई। मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते पिछले दिन की बड़ी गिरावट से उबरते हुए भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को तेजी...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 640 अंक उछला

केंद्र ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के लिए 3,630 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने मंगलवार को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी...
Breaking News  राष्ट्रीय 
केंद्र ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के लिए 3,630 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी

मुजफ्फरनगर में दुर्घटना में घायल बाइक सवार वृद्ध किसान की मौत,मेरठ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

मुजफ्फरनगर। जनपद के छपार थाना क्षेत्र में बरला-बसेड़ा मार्ग पर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दुर्घटना में घायल बाइक सवार वृद्ध किसान की मौत,मेरठ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश

त्योहारों और पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत सीएम योगी सख्त, कानून व्यवस्था पर विशेष सतर्कता के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हालिया वैश्विक परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में पेट्रोल- डीजल की उपलब्धता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
त्योहारों और पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत सीएम योगी सख्त, कानून व्यवस्था पर विशेष सतर्कता के निर्देश

सहारनपुर: दिल्ली रोड स्थित महाराजा पैलेस में भीषण अग्निकांड, आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी

   सहारनपुर। सहारनपुर के दिल्ली रोड पर स्थित महाराजा पैलेस में मंगलवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दिल्ली रोड स्थित महाराजा पैलेस में भीषण अग्निकांड, आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी

मुख्यमंत्री योगी कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर सख्त, 'जीरो टॉलरेंस' के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों, उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर सख्त, 'जीरो टॉलरेंस' के दिए निर्देश

सहारनपुर नगर निगम में जनसुनवाई: तीन समस्याओं का तत्काल समाधान, तीन पर कार्रवाई के निर्देश

सहारनपुर। नगर निगम में आज जनसुनवाई में आयी छह समस्याओं में से तीन समस्याओं का निस्तारण तत्काल करा दिया गया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगर निगम में जनसुनवाई: तीन समस्याओं का तत्काल समाधान, तीन पर कार्रवाई के निर्देश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना