शामली में बैंकों पर भडकी उपायुक्त, ऋण वितरण में तेजी के दिए निर्देश

उपायुक्त उद्योग ने समीक्षा बैठक के दौरान ऋण वितरण में ढिलाई पर दी चेतावनी

शामली। जनपद शामली में 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' के तहत ऋण वितरण की धीमी गति को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। उपायुक्त उद्योग श्रीमती रतिका गुप्ता की अध्यक्षता में अग्रणी जिला प्रबंधक सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में बैंकों के लचर प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग ने योजना के लक्ष्यों के सापेक्ष बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृति के कम आंकड़ों पर कड़ी आपत्ति जताई। विशेष रूप से एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के कार्यों में उदासीनता पाए जाने पर उन्होंने सख्त नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इन बैंकों के शाखा प्रबंधकों को ऋण स्वीकृति और वितरण प्रक्रिया में तत्काल तेजी लाने की चेतावनी दी।

शामली में ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से बाइक सवार की टक्कर, युवक की अस्पताल में हालत नाजुक ये भी पढ़ें  शामली में ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से बाइक सवार की टक्कर, युवक की अस्पताल में हालत नाजुक

अनुपस्थित प्रबंधकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
बैठक में कई बैंक शाखा प्रबंधकों की अनुपस्थिति को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। श्रीमती रतिका गुप्ता ने निर्देशित किया कि जो भी प्रबंधक बैठक में नहीं आए हैं, उनके संबंध में उनके उच्चाधिकारियों (क्षेत्रीय प्रबंधकों) को सूचित किया जाएगा ताकि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सके।

शामली: दबंग बस एजेंटों की गुंडागर्दी, अवैध वसूली से इनकार करने पर टेंपो चालक को पीटा ये भी पढ़ें  शामली: दबंग बस एजेंटों की गुंडागर्दी, अवैध वसूली से इनकार करने पर टेंपो चालक को पीटा

ऋण वितरण शिविर के लिए लक्ष्य निर्धारित
प्रशासन ने आगामी 18 मार्च को आयोजित होने वाले 'ऋण वितरण शिविर' को सफल बनाने के लिए सभी बैंकों को स्पष्ट लक्ष्य आवंटित किए हैं। बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शिविर से पहले अधिक से अधिक पात्र आवेदनों को स्वीकृत करें और शिविर के दौरान लाभार्थियों को ऋण का वितरण सुनिश्चित करें। इस महत्वपूर्ण बैठक में सहायक आयुक्त उद्योग श्री रविन्द्र कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री अनिल कुमार, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक और संबंधित विभागों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

शामली: टोल प्लाजा के नाम को लेकर दो गांवों में ठनी, विवाद पहुंचा जिलाधिकारी की चौखट ये भी पढ़ें  शामली: टोल प्लाजा के नाम को लेकर दो गांवों में ठनी, विवाद पहुंचा जिलाधिकारी की चौखट

 

Views: 32

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली। अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में बाइक सवारों की भिड़ंत में चौकीदार की मौत, दो युवक घायल 

खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो तेज़ रफ़्तार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में बाइक सवारों की भिड़ंत में चौकीदार की मौत, दो युवक घायल 

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का सख्त रुख, एजी एन्वायरो पर 5 लाख की पेनल्टी, 3 सुपरवाइजरों की सेवा समाप्त

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष्णा करुणेश ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का सख्त रुख, एजी एन्वायरो पर 5 लाख की पेनल्टी, 3 सुपरवाइजरों की सेवा समाप्त

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया, बजट बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपए किए

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया, बजट बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपए किए

उत्तर प्रदेश

ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

मुरादाबाद। मध्य पूर्व में बढ़ते ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले की एक घटना में मुरादाबाद का एक युवक गंभीर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे मुरादाबाद शहर की छवि पर उस समय सवाल उठने लगते हैं,...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

सहारनपुर: आश्वासन समिति का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल और स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा की आश्वासन समिति  ने मंगलवार को सहारनपुर मंडल का महत्वपूर्ण दौरा किया। समिति के सदस्यों ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आश्वासन समिति का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल और स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं

यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान

लखनऊ/कानपुर/गोरखपुर ।  उत्तर प्रदेश के आम उपभोक्ताओं के लिए रसोई का बजट ही नहीं, अब रसोई का प्रबंधन भी   आम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  गोरखपुर 
यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना