मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में बाइक सवारों की भिड़ंत में चौकीदार की मौत, दो युवक घायल 

गन्ना सेंटर से ड्यूटी करके घर जा रहा था चौकीदार, परिजनों में मचा कोहराम

खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो तेज़ रफ़्तार बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में मृतक की पहचान गांव भनवाड़ा निवासी 50 वर्षीय खालिद पुत्र मुनफेद के रूप में हुई है। खालिद एक गन्ना तौल सेंटर पर चौकीदार के रूप में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य तेज़ रफ़्तार बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दुर्घटना में खालिद के साथ-साथ दूसरी बाइक पर सवार युवक कैफ पुत्र शहजाद और अफीक पुत्र रियासत भी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शहजाद (कैफ) अपने परिजन को खेत पर चाय देने जा रहा था, जबकि अफीक परीक्षा देने के लिए घर से निकला था और रास्ते में उसने लिफ्ट लेकर शहजाद की बाइक पर सवारी की थी।

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में प्राचीन श्रीशीतला माता मंदिर में सात दिवसीय मेला शुरु, ध्वज स्थापना के साथ आस्था की गूँज ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मीरापुर में प्राचीन श्रीशीतला माता मंदिर में सात दिवसीय मेला शुरु, ध्वज स्थापना के साथ आस्था की गूँज

अस्पताल में घोषित किया मृत
सूचना मिलते ही रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुँची और तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बुढ़ाना पहुँचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने खालिद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल कैफ और अफीक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटियों और महिलाओं का सम्मान, योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपी सौगात ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटियों और महिलाओं का सम्मान, योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपी सौगात

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
खालिद की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण भारी संख्या में अस्पताल पहुँच गए। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक की लहर है।

मुजफ्फरनगर के खतौली में विभिन्न मुकदमों में वांछित चार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने अदालत में किया पेश ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के खतौली में विभिन्न मुकदमों में वांछित चार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने अदालत में किया पेश

 

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आरिफ सिद्दीकी | खतौली प्रतिनिधि Picture

वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

एनसीआर में रफ्तार लगेंगे पंख: जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले कॉरिडोर को मिली हरी झंडी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  दिल्ली  हरियाणा 
एनसीआर में रफ्तार लगेंगे पंख: जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले कॉरिडोर को मिली हरी झंडी

बाजार की पाठशाला: आपका भी सिबिल स्कोर खराब है और लोन लेने में दिक्कत आ रही है? ऐसे आसानी से कर सकते हैं ठीक

नई दिल्ली। आज के समय में अगर आपको लोन, क्रेडिट कार्ड या किसी भी तरह की वित्तीय सुविधा लेनी है,...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
बाजार की पाठशाला: आपका भी सिबिल स्कोर खराब है और लोन लेने में दिक्कत आ रही है? ऐसे आसानी से कर सकते हैं ठीक

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 640 अंक उछला

मुंबई। मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते पिछले दिन की बड़ी गिरावट से उबरते हुए भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को तेजी...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 640 अंक उछला

केंद्र ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के लिए 3,630 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने मंगलवार को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी...
Breaking News  राष्ट्रीय 
केंद्र ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के लिए 3,630 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी

मुजफ्फरनगर में दुर्घटना में घायल बाइक सवार वृद्ध किसान की मौत,मेरठ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

मुजफ्फरनगर। जनपद के छपार थाना क्षेत्र में बरला-बसेड़ा मार्ग पर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दुर्घटना में घायल बाइक सवार वृद्ध किसान की मौत,मेरठ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश

त्योहारों और पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत सीएम योगी सख्त, कानून व्यवस्था पर विशेष सतर्कता के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हालिया वैश्विक परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में पेट्रोल- डीजल की उपलब्धता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
त्योहारों और पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत सीएम योगी सख्त, कानून व्यवस्था पर विशेष सतर्कता के निर्देश

सहारनपुर: दिल्ली रोड स्थित महाराजा पैलेस में भीषण अग्निकांड, आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी

   सहारनपुर। सहारनपुर के दिल्ली रोड पर स्थित महाराजा पैलेस में मंगलवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दिल्ली रोड स्थित महाराजा पैलेस में भीषण अग्निकांड, आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी

मुख्यमंत्री योगी कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर सख्त, 'जीरो टॉलरेंस' के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों, उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर सख्त, 'जीरो टॉलरेंस' के दिए निर्देश

सहारनपुर नगर निगम में जनसुनवाई: तीन समस्याओं का तत्काल समाधान, तीन पर कार्रवाई के निर्देश

सहारनपुर। नगर निगम में आज जनसुनवाई में आयी छह समस्याओं में से तीन समस्याओं का निस्तारण तत्काल करा दिया गया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगर निगम में जनसुनवाई: तीन समस्याओं का तत्काल समाधान, तीन पर कार्रवाई के निर्देश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना