शामली में नगर पालिका की नई व्यवस्था: घर-घर से कूड़ा उठाने का अभियान शुरू
शामली। नगर पालिका के सौजन्य से मंगलवार को शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने की नई व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने हरी झंडी दिखाकर कचरा वाहनों को रवाना किया। यह कार्य अब अलीगढ़ की संस्था ग्रीन सिटी वेस्ट डिस्पोजल सर्विसेज द्वारा संचालित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए घर-घर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार कूड़ा संग्रहण का कार्य ग्रीन सिटी वेस्ट डिस्पोजल सर्विसेज को दिया गया है, जो आधुनिक व्यवस्था के साथ यह कार्य करेगी। संस्था द्वारा कूड़ा उठाने के दौरान ऑनलाइन रसीद भी जारी की जाएगी, जिससे यह भ्रम समाप्त हो जाएगा कि किसी घर से महीने में दो बार शुल्क लिया गया है।उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक घर का ऑनलाइन डाटा भी तैयार किया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि शहर के हर घर से नियमित रूप से कूड़ा एकत्रित किया जाए।
ये भी पढ़ें शामली में ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से बाइक सवार की टक्कर, युवक की अस्पताल में हालत नाजुकजो लोग घर-घर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को कूड़ा देने के बजाय सड़कों, नालियों या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि स्वच्छता बनाए रखने के लिए कूड़ा केवल डोर-टू-डोर कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों को ही दें, ताकि शहर में गंदगी न फैले और स्वच्छ वातावरण बनाए रखा जा सके।
ये भी पढ़ें शामली: सात माह से वेतन को तरस रहे स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारी, डीएम से लगाई गुहारकार्यक्रम के दौरान स्वच्छता और सफाई बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। मौके पर ईओ विनोद कुमार सोलंकी, ब्रांड एंबेसडर प्रदीप सिंघल, सभासद रोबिन गर्ग, पंकज गुप्ता, गुलजान मंसूरी, अरविंद खटीक, रामनिवास सैनी, एसएफआई अनिल, लक्ष्मण, डायरेक्टर एहसान सैफी, मैनेजर मोहम्मद राशिद मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां