शाहजहांपुर में बस और कार की जोर जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बुधवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक कार और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के सुगसुगी गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं तीनों मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर भी जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार काफी तेज रफ्तार में थी और अचानक बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और सड़क पर यातायात सामान्य कराया। शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि बुधवार सुबह अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में एक बस और कार के बीच जोरदार टक्कर की सूचना मिली, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां