महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप ने की जनसुनवाई, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर कूकड़ा का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। सदर ब्लॉक सभागार कूकड़ा में बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सपना कश्यप के आगमन पर अधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से जुड़े मामलों की जनसुनवाई कर शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान कुल 11 प्रार्थना पत्र/शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजते हुए शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही पहले से लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार सदस्य, बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय सदस्य और अधिकारियों द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व सहायता के लिए टोल-फ्री व हेल्पलाइन नंबर वाले कैलेंडर भी वितरित किए गए।
इसके बाद श्रीमती सपना कश्यप ने एएनएम ट्रेनिंग सेंटर कूकड़ा का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर की प्रिंसिपल श्रीमती सरिता सिंह व स्टाफ ने उन्हें लाइव प्लांट भेंट कर स्वागत किया।
जनसुनवाई व समीक्षा बैठक में महिला कल्याण विभाग से जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, स्वास्थ्य विभाग से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा, जिला कारागार से डिप्टी जेलर दीपक कुमार, पुलिस विभाग से पुलिस उपाधीक्षक रुपाली रॉय चौधरी, प्रभारी महिला थाना उप निरीक्षक ज्योति यादव, प्रीति चाहल, ज्योति तोमर व सुश्री बबली सिंह सहित आपूर्ति, राजस्व, विकास, श्रम व बेसिक शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी, केंद्र प्रबंधक पूजा नरूला, सोशल वर्कर रेणु रानी, पूनम शर्मा तथा जिला प्रोबेशन कार्यालय से सचिन कुमार, नाथी राम, अरुण कुमार, नितिन त्यागी और अजय कुमार भी उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां