हरियाणा के फतेहाबाद में भीषण सड़क हादसा: किशोर की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के 12 घायल

रतिया में हमजापुर के पास पिकअप-ट्रॉले की टक्कर, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रॉले ने मारी टक्कर 

फतेहाबाद। रतिया क्षेत्र के गांव हमजापुर के पास मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी और तेज रफ्तार ट्रॉले की भीषण टक्कर में 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 12 सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए रतिया नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार घायल परिवार रामकुमार निवासी अयाल्की का है। रामकुमार गांव में ही चौकीदार के पद पर कार्यरत है। रामकुमार का परिवार मंगलवार सुबह गांव कालवन में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब 8 बजे जब पूरा परिवार पिकअप में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी हमजापुर के पास गलत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रॉले ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बिहार राजस्व विभाग में हड़कंप: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने 5 अधिकारियों का त्यागपत्र स्वीकार किया ये भी पढ़ें  बिहार राजस्व विभाग में हड़कंप: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने 5 अधिकारियों का त्यागपत्र स्वीकार किया

हादसे के बाद मची चीख पुकार, ग्रामीणों ने की मदद
टक्कर के बाद मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। ग्रामीणों ने गाड़ी में फंसे घायलों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला और घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की गाड़ी और एम्बुलेंस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को रतिया के नागरिक अस्पताल पहुँचाया।

देहरादूनः मोतीचूर फ्लाईओवर के पास बस समेत कई वाहन आग की चपेट में, 2 की मौत, 9 घायल ये भी पढ़ें  देहरादूनः मोतीचूर फ्लाईओवर के पास बस समेत कई वाहन आग की चपेट में, 2 की मौत, 9 घायल

पीड़ित परिवार 
मृतक की पहचान 15 वर्षीय सतीश के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में कलावंती, बिमला, रेशमी, परमजीत, पूजा, ममता, राजेश, दीना, हैप्पी, गुलाब, किरण और रमनजीत शामिल हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में हैं। पुलिस ने ट्रॉले को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी चालक की गिरफ्तारी का दावा किया है।

चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 645 करोड़ रुपए के दावे चुकाए ये भी पढ़ें  चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 645 करोड़ रुपए के दावे चुकाए

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

वर्ल्ड किडनी डे: किडनी के शुरुआती संकेतों को न करें नजरअंदाज, डॉ. सहज गर्ग की सलाह

खतौली। 'वर्ल्ड किडनी डे' के अवसर पर शांति मदन हॉस्पिटल के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. सहज गर्ग ने आमजन को...
मुज़फ़्फ़रनगर 
वर्ल्ड किडनी डे: किडनी के शुरुआती संकेतों को न करें नजरअंदाज, डॉ. सहज गर्ग की सलाह

भैंसवाल इंटर कॉलेज प्रकरण: पूर्व प्रबंधक ने डीआईओएस कार्यालय पर लगाए गंभीर आरोप, डीएम से जांच की मांग

शामली। कन्या कल्याण गुरुकुल शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज भैंसवाल के पूर्व प्रबंधक यशपाल सिंह ने डीआईओएस कार्यालय पर गंभीर...
शामली 
भैंसवाल इंटर कॉलेज प्रकरण: पूर्व प्रबंधक ने डीआईओएस कार्यालय पर लगाए गंभीर आरोप, डीएम से जांच की मांग

यूपी:ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार होंगे अत्याधुनिक'मॉडल कंपोजिट विद्यालय', 12वीं तक मिलेगी आधुनिक शिक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने के लिए एक और बड़ा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी:ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार होंगे अत्याधुनिक'मॉडल कंपोजिट विद्यालय', 12वीं तक मिलेगी आधुनिक शिक्षा

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण का जानलेवा, AQI 278 पहुंचा, सांस लेना मुश्किल, मार्च में कोहरे की चादर और शून्य दृश्यता ने थामी रफ्तार

   मुजफ्फरनगर में कुदरत और प्रदूषण के मेल ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार को जनपद का...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में प्रदूषण का जानलेवा, AQI 278 पहुंचा, सांस लेना मुश्किल, मार्च में कोहरे की चादर और शून्य दृश्यता ने थामी रफ्तार

भीड़ कम होने पर भड़के शंकराचार्य: बोले- 'यह शराब की दुकान नहीं, मुझे सपा समर्थक कहने वाले देख लें मेरे पास कितने भाजपाई हैं'

लखनऊ। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ने बुधवार को लखनऊ के कांशीराम स्मृति स्थल मैदान में आयोजित 'धर्मयुद्ध शंखनाद'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
भीड़ कम होने पर भड़के शंकराचार्य: बोले- 'यह शराब की दुकान नहीं, मुझे सपा समर्थक कहने वाले देख लें मेरे पास कितने भाजपाई हैं'

उत्तर प्रदेश

यूपी:ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार होंगे अत्याधुनिक'मॉडल कंपोजिट विद्यालय', 12वीं तक मिलेगी आधुनिक शिक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने के लिए एक और बड़ा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी:ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार होंगे अत्याधुनिक'मॉडल कंपोजिट विद्यालय', 12वीं तक मिलेगी आधुनिक शिक्षा

भीड़ कम होने पर भड़के शंकराचार्य: बोले- 'यह शराब की दुकान नहीं, मुझे सपा समर्थक कहने वाले देख लें मेरे पास कितने भाजपाई हैं'

लखनऊ। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ने बुधवार को लखनऊ के कांशीराम स्मृति स्थल मैदान में आयोजित 'धर्मयुद्ध शंखनाद'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
भीड़ कम होने पर भड़के शंकराचार्य: बोले- 'यह शराब की दुकान नहीं, मुझे सपा समर्थक कहने वाले देख लें मेरे पास कितने भाजपाई हैं'

क्रिप्टो ऐप से 50 करोड़ की ठगी मामले में आराेपिताें की 05 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

सीतापुर। क्रिप्टो एक्सचेंज एप के माध्यम से निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
क्रिप्टो ऐप से 50 करोड़ की ठगी मामले में आराेपिताें की 05 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर, सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों पर चला नगर निगम का अभियान

मुरादाबाद में सड़क किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया। इस...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर, सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों पर चला नगर निगम का अभियान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना