एनसीआर में रफ्तार लगेंगे पंख: जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले कॉरिडोर को मिली हरी झंडी

केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंजूर किए 3630.77 करोड़ रुपये 

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-सोहना उपमार्ग) से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक एक नए संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 3630.77 करोड़ रुपये के संशोधित परिव्यय को स्वीकृति दे दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश और हरियाणा में हाइब्रिड वार्षिकी आधार पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-सोहना उपमार्ग से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक नए सड़क निर्माण के लिए 3630.77 करोड़ रुपये के संशोधित परिव्यय को स्वीकृति दे दी। यह परियोजना 'हाइब्रिड वार्षिकी आधार' पर विकसित की जाएगी। इसमें 31.42 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम के यात्रियों के लिए जेवर हवाई अड्डे तक पहुँचने का सबसे तेज़ और सुगम रास्ता बनेगा। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों और लॉजिस्टिक्स दक्षता को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

बजट वेबिनार में पीएम मोदी बोले, शिक्षा को रोजगार और उद्यम से जोड़ना समय की जरूरत ये भी पढ़ें  बजट वेबिनार में पीएम मोदी बोले, शिक्षा को रोजगार और उद्यम से जोड़ना समय की जरूरत

मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी का केंद्र
यह कॉरिडोर रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर जैसे कई बड़े मार्गों को एक साथ जोड़ेगा। इनके जुड़ाव से बहुआयामी परिवहन संभव होगा, जिससे माल ढुलाई और शहरी आवागमन दोनों में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

उत्तराखंड का बजट पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को समर्पित: सुबोध उनियाल ये भी पढ़ें  उत्तराखंड का बजट पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को समर्पित: सुबोध उनियाल

एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण: हरियाणा भी वहन करेगा अतिरिक्त खर्च
घनी आबादी वाले क्षेत्रों और भविष्य के बुनियादी ढांचे को ध्यान में रखते हुए, इस परियोजना का लगभग 11 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड (ऊपरगामी) मार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा। यह हिस्सा डीएनडी-बल्लभगढ़ बाईपास और जेवर एयरपोर्ट के बीच मुख्य कड़ी होगा। वहीं एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के कारण लागत में 689.24 करोड़ रुपये का अतिरिक्त इजाफा हुआ है। इस अतिरिक्त लागत से हरियाणा सरकार ने 450 करोड़ रुपये वहन करने पर अपनी सहमति जताई है। फरीदाबाद मास्टर प्लान-2031 के तहत घनी आबादी वाले क्षेत्रों से गुजरने वाला यह कॉरिडोर शहरी बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और क्षेत्रीय संपर्क का एक महत्वपूर्ण स्तंभ साबित होगा।

'जन आकांक्षाओं की पूर्ति सरकार का संकल्प', बजट वेबिनार में पीएम मोदी ने किया 'केयर इकोनॉमी' का भी जिक्र  ये भी पढ़ें  'जन आकांक्षाओं की पूर्ति सरकार का संकल्प', बजट वेबिनार में पीएम मोदी ने किया 'केयर इकोनॉमी' का भी जिक्र

 

Views: 25

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

एनसीआर में रफ्तार लगेंगे पंख: जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले कॉरिडोर को मिली हरी झंडी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  दिल्ली  हरियाणा 
एनसीआर में रफ्तार लगेंगे पंख: जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले कॉरिडोर को मिली हरी झंडी

बाजार की पाठशाला: आपका भी सिबिल स्कोर खराब है और लोन लेने में दिक्कत आ रही है? ऐसे आसानी से कर सकते हैं ठीक

नई दिल्ली। आज के समय में अगर आपको लोन, क्रेडिट कार्ड या किसी भी तरह की वित्तीय सुविधा लेनी है,...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
बाजार की पाठशाला: आपका भी सिबिल स्कोर खराब है और लोन लेने में दिक्कत आ रही है? ऐसे आसानी से कर सकते हैं ठीक

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 640 अंक उछला

मुंबई। मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते पिछले दिन की बड़ी गिरावट से उबरते हुए भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को तेजी...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 640 अंक उछला

केंद्र ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के लिए 3,630 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने मंगलवार को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी...
Breaking News  राष्ट्रीय 
केंद्र ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के लिए 3,630 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी

मुजफ्फरनगर में दुर्घटना में घायल बाइक सवार वृद्ध किसान की मौत,मेरठ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

मुजफ्फरनगर। जनपद के छपार थाना क्षेत्र में बरला-बसेड़ा मार्ग पर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दुर्घटना में घायल बाइक सवार वृद्ध किसान की मौत,मेरठ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश

त्योहारों और पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत सीएम योगी सख्त, कानून व्यवस्था पर विशेष सतर्कता के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हालिया वैश्विक परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में पेट्रोल- डीजल की उपलब्धता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
त्योहारों और पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत सीएम योगी सख्त, कानून व्यवस्था पर विशेष सतर्कता के निर्देश

सहारनपुर: दिल्ली रोड स्थित महाराजा पैलेस में भीषण अग्निकांड, आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी

   सहारनपुर। सहारनपुर के दिल्ली रोड पर स्थित महाराजा पैलेस में मंगलवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दिल्ली रोड स्थित महाराजा पैलेस में भीषण अग्निकांड, आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी

मुख्यमंत्री योगी कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर सख्त, 'जीरो टॉलरेंस' के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों, उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर सख्त, 'जीरो टॉलरेंस' के दिए निर्देश

सहारनपुर नगर निगम में जनसुनवाई: तीन समस्याओं का तत्काल समाधान, तीन पर कार्रवाई के निर्देश

सहारनपुर। नगर निगम में आज जनसुनवाई में आयी छह समस्याओं में से तीन समस्याओं का निस्तारण तत्काल करा दिया गया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगर निगम में जनसुनवाई: तीन समस्याओं का तत्काल समाधान, तीन पर कार्रवाई के निर्देश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना