यूपी:ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार होंगे अत्याधुनिक'मॉडल कंपोजिट विद्यालय', 12वीं तक मिलेगी आधुनिक शिक्षा

पहले चरण में गाजियाबाद समेत एक दर्जन से ज्यादा जिलों के लिए जारी हुई अधिसूचना 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने के लिए एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की​ शिक्षा के लिए 'मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय' के निर्माण के लिए आधिकारिक स्वीकृति और वित्तीय बजट जारी कर दिया है।

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने जानकारी दी कि पहले चरण में लखनऊ (मलिहाबाद), बहराइच, चंदौली, मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, फतेहपुर, गाजियाबाद, कानपुर देहात, वाराणसी, कौशांबी, फर्रुखाबाद, अमेठी और उन्नाव सहित कई जिलों को शामिल किया गया है, जिसके लिए अधसूचना जारी कर दी गई है और प्रथम किस्त के रूप में संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को धनराशि भी जारी कर दी गई है। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा सुधार करने की दिशा में यह परियोजना ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए एक वरदान साबित होगी, जहाँ उन्हें एक ही परिसर में प्री-प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की आधुनिक शिक्षा मिलेगी।

सहारनपुर में जिला सैनिक बन्धु की बैठक 12 मार्च को होगी आयोजित ये भी पढ़ें  सहारनपुर में जिला सैनिक बन्धु की बैठक 12 मार्च को होगी आयोजित

निर्माण के लिए नामित की कार्यदायी संस्थाओं
प्रदेश में परियोजना के तहत प्रत्येक विद्यालय के निर्माण पर लगभग 23 से 28 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इप विद्यालयों में अत्याधुनिक क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाएं, खेल का मैदान और अन्य शैक्षिक संसाधन की अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इन विद्यालयों का निर्माण विभिन्न नामित कार्यदायी संस्थाओं जैसे उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग, कंसल्टेंसी एंड डिजाइन सर्विसेज (उ.प्र. जल निगम), उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम तथा आवास एवं विकास परिषद के माध्यम से कराया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता, मानकों और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

संभल में अवैध मिट्टी खनन के दौरान हादसा, एक युवक की मौत, दो घायल ये भी पढ़ें  संभल में अवैध मिट्टी खनन के दौरान हादसा, एक युवक की मौत, दो घायल

गुणवत्ता और समय-सीमा पर सरकार का जोर
मंत्री संदीप सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होना चाहिए। सभी संस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है ताकि ग्रामीण परिवेश के बच्चे जल्द से जल्द आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

सहारनपुर : 150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार  ये भी पढ़ें  सहारनपुर : 150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

बढ़ेगी शिक्षा की गुणवत्ता 
सरकार का मानना है कि इस पहल से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए भविष्य के बेहतर अवसर भी पैदा होंगे। यह परियोजना दिल्ली-एनसीआर और अन्य विकसित क्षेत्रों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के शैक्षिक ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। 

 

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में शिक्षक की दरिंदगी: शादी का झांसा देकर 10 साल तक किया शारीरिक शोषण 

बुढ़ाना। जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने स्कूल के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में शिक्षक की दरिंदगी: शादी का झांसा देकर 10 साल तक किया शारीरिक शोषण 

मॉरीशस के पोर्ट लुईस पहुंचा भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस त्रिकंद..समुद्री सुरक्षा होगी मजबूत

नई दिल्ली। मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारतीय नौसेना का दल शामिल होगा। इसके लिए नौसेना का एक विशेष...
Breaking News  राष्ट्रीय 
मॉरीशस के पोर्ट लुईस पहुंचा भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस त्रिकंद..समुद्री सुरक्षा होगी मजबूत

बरेली से दिल्ली काे एक और रेल कनेक्टिविटी, 14 मार्च को पुरुलिया-आनंद विहार नई ट्रेन को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

बरेली। बरेली और आसपास के यात्रियों के लिए जल्द ही दिल्ली की यात्रा और आसान होने वाली है। प्रधानमंत्री 14...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
बरेली से दिल्ली काे एक और रेल कनेक्टिविटी, 14 मार्च को पुरुलिया-आनंद विहार नई ट्रेन को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

मुजफ्फरनगर में मुस्तफाबाद पचेंडा के जनता इंटर कॉलेज में शांतिपूर्ण संपन्न हुईं बोर्ड परीक्षाएं

मुजफ्फरनगर। जनपद के मुस्तफाबाद पचेंडा स्थित जनता इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मुस्तफाबाद पचेंडा के जनता इंटर कॉलेज में शांतिपूर्ण संपन्न हुईं बोर्ड परीक्षाएं

प्रयागराज की 'कुंभ ब्यूटी' मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान से की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा

तिरुवनंतपुरम। सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई 'कुंभ ब्यूटी' के नाम से पहचान बनाने वाली युवती मोनालिसा भोसले एक...
Breaking News  मनोरंजन 
प्रयागराज की  'कुंभ ब्यूटी' मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान से की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा

उत्तर प्रदेश

बरेली से दिल्ली काे एक और रेल कनेक्टिविटी, 14 मार्च को पुरुलिया-आनंद विहार नई ट्रेन को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

बरेली। बरेली और आसपास के यात्रियों के लिए जल्द ही दिल्ली की यात्रा और आसान होने वाली है। प्रधानमंत्री 14...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
बरेली से दिल्ली काे एक और रेल कनेक्टिविटी, 14 मार्च को पुरुलिया-आनंद विहार नई ट्रेन को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

सहारनपुर में 60.40 लाख की स्मैक बरामद, गंगोह पुलिस ने दो नशा तस्करों को दबोचा

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में 60.40 लाख की स्मैक बरामद, गंगोह पुलिस ने दो नशा तस्करों को दबोचा

सहारनपुर में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कुतुबशेर पुलिस ने दो चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो बाईके बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कुतुबशेर पुलिस ने दो चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुरः नकुड़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बस स्टैंड से दबोचा, भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग मे वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः नकुड़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बस स्टैंड से दबोचा, भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
शामली: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोली मारकर हत्या, बहावड़ी गांव छावनी में तब्दील