अमरोहा की सुरभि यादव ने यूपीएससी में हासिल की 14वीं रैंक, डीएम ने किया सम्मानित

अमरोहा। जिले के लिए गर्व की बात सामने आई है। जिले के ग्राम नसीर नंगला निवासी सुरभि यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में अखिल भारतीय 14वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

सुरभि यादव की इस शानदार सफलता पर अमरोहा की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने उन्हें सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने सुरभि यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

संविदाकर्मियों की हुंकार: एक लाख एनएचएम कर्मियों ने मांगी स्थायी व्यवस्था, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन ये भी पढ़ें  संविदाकर्मियों की हुंकार: एक लाख एनएचएम कर्मियों ने मांगी स्थायी व्यवस्था, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सुरभि यादव की यह सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है और सुरभि ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिखाया है।

बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी  ये भी पढ़ें  बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

सुरभि यादव की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, रिश्तेदारों और गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वाराणसी: "नीले ड्रम जैसा हाल कर दूंगी", पति से बोली बीवी- मैं किसी और की अमानत हूँ.. ये भी पढ़ें  वाराणसी: "नीले ड्रम जैसा हाल कर दूंगी", पति से बोली बीवी- मैं किसी और की अमानत हूँ..

सुरभि की सफलता से जिले के युवाओं में भी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उत्साह बढ़ा है और लोग इसे जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

शामली में चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

   शामली। जनपद के मेरठ-करनाल मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सक की कथित लापरवाही के चलते एक प्रसूता की...
शामली 
 शामली में चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हुआ, एयूएम 82 लाख करोड़ रुपए के पार

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में नेट इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि जनवरी...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हुआ, एयूएम 82 लाख करोड़ रुपए के पार

मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

मेरठ। मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी अशरफ मलिक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपने ही घर में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

नानौता (सहारनपुर)। जनपद के नानौता थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय मासूम छात्र ने अपनी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

आयकर विभाग ने 22 राज्यों में 62 रेस्त्रां पर छापे मारे, 408 करोड़ का राजस्व छिपाने का खुलासा

नयी दिल्ली। आयकर विभाग ने देश के विभिन्न राज्यों में 62 रेस्त्रां पर छापेमारी की है जिसमें 408 करोड़ रुपये...
Breaking News  राष्ट्रीय 
आयकर विभाग ने 22 राज्यों में 62 रेस्त्रां पर छापे मारे, 408 करोड़ का राजस्व छिपाने का खुलासा

उत्तर प्रदेश

मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

मेरठ। मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी अशरफ मलिक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपने ही घर में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

नानौता (सहारनपुर)। जनपद के नानौता थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय मासूम छात्र ने अपनी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

   मेरठ। जनपद के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में जनवरी माह में हुई एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

सहारनपुर में डिजिटल क्रांति: राजस्व कार्यों के लिए रोवर उपकरण का प्रशिक्षण शुरु

सहारनपुर। मंडलीय मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में राजस्व कार्यों को आधुनिक बनाने की दिशा में एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डिजिटल क्रांति: राजस्व कार्यों के लिए रोवर उपकरण का प्रशिक्षण शुरु

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना