प्रयागराज की 'कुंभ ब्यूटी' मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान से की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा

On

तिरुवनंतपुरम। सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई 'कुंभ ब्यूटी' के नाम से पहचान बनाने वाली युवती मोनालिसा भोसले एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका निजी जीवन है। दरअसल, मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरमान खान से शादी कर ली है। बुधवार की शाम करीब 5.45 बजे मोनालिसा भोसले और फारमान खान ने तिरुवनंतपुरम के पूवर इलाके में एक लोकल मंदिर में शादी की। जानकारी के अनुसार, शादी से पहले मोनालिसा और फरमान थंपनूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे, जहां उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। मोनालिसा का आरोप था कि उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ है और उन्हें जबरन घर वापस ले जाने की कोशिश कर रहा है।

मुजफ्फरनगर में 'हनीट्रैप' गिरोह का भंडाफोड़; झूठे मुकदमों की धमकी देकर लाखों वसूलने वाली महिला समेत 4 गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में 'हनीट्रैप' गिरोह का भंडाफोड़; झूठे मुकदमों की धमकी देकर लाखों वसूलने वाली महिला समेत 4 गिरफ्तार

गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक, आरोपी महिला फरार, इलाके में दहशत ये भी पढ़ें  गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक, आरोपी महिला फरार, इलाके में दहशत

परिवार उन पर किसी रिश्तेदार से शादी करने का दबाव डाल रहा था। इसी वजह से उन्होंने पुलिस से मदद मांगी ताकि वे अपने फैसले के अनुसार जीवन जी सकें। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले को बुलाकर उनसे बातचीत की। पुलिस ने परिवार को समझाया कि मोनालिसा अब वयस्क हैं और कानून के अनुसार उन्हें यह पूरा अधिकार है कि वे अपनी पसंद से जीवन साथी चुनें और जहां चाहें वहां रह सकें। इसके बाद माहौल थोड़ा शांत हुआ और शाम को मंदिर में विवाह संपन्न हो गया। शादी में सीपीआई(एम) के स्टेट सेक्रेटरी एम. वी. गोविंदन मौजूद रहे। वहीं, इस पर केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''यह असली केरल की कहानी है जहां अलग-अलग बैकग्राउंड के लोग खुशी और शांति से रह सकते हैं।'' मोनालिसा भोसले को सोशल मीडिया पर महाकुंभ मेले के दौरान लोकप्रियता हासिल हुई थी। उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गए थे।

इंडिगो की मैनचेस्टर जा रही उड़ान आधे रास्ते से दिल्ली लौटी ये भी पढ़ें  इंडिगो की मैनचेस्टर जा रही उड़ान आधे रास्ते से दिल्ली लौटी

लोग उन्हें 'कुंभ ब्यूटी' कहने लगे। इसी लोकप्रियता के बाद उन्हें सिनेमा में काम करने का अवसर मिला और वह अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के लिए केरल आई हुई हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग विज्हिंजम और पूवर में चल रही थी। इसी दौरान उनके निजी जीवन से जुड़ा यह विवाद सामने आ गया। मोनालिसा का कहना है कि उनकी और फरमान की मुलाकात लगभग डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और यह रिश्ता प्यार में बदल गया, लेकिन अलग-अलग धर्म होने की वजह से इस रिश्ते को उनके परिवार की मंजूरी नहीं मिल पाई। मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं, जबकि फरमान खान महाराष्ट्र से आते हैं। दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शादी के लिए केरल को इसलिए चुना, क्योंकि उन्हें लगा कि यहां उन्हें शांत माहौल मिलेगा और वे बिना किसी बड़े विवाद के अपना फैसला ले सकेंगे। 

Views: 45

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में शिक्षा का अधिकार के तहत 514 बच्चों को मिले स्कूल, वंचित छात्रों को एक ओर मौका 

मुजफ्फरनगर। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा का अधिकार के तहत 514 बच्चों को मिले स्कूल, वंचित छात्रों को एक ओर मौका 

महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने व सोशल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कुनेहटा की गौशाला में गोवंश के जगह-जगह पड़े कंकाल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

फतेहपुर: धारदार हथियार से मां-बेटे की हत्या, चाचा ने उठाया ये खौफनाक कदम, तीनों की मौत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को घर के अंदर एक महिला सहित तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
फतेहपुर: धारदार हथियार से मां-बेटे की हत्या, चाचा ने उठाया ये खौफनाक कदम, तीनों की मौत

ओमान के सलालाह पोर्ट पर ड्रोन हमला; तेल टैंकों में आग, सुल्तान ने ईरान को दी चेतावनी

ओमान । ओमान के सलालाह (Salalah) पोर्ट पर हुए इस ड्रोन हमले ने मिडिल-ईस्ट में तनाव को एक नए स्तर...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ओमान के सलालाह पोर्ट पर ड्रोन हमला; तेल टैंकों में आग, सुल्तान ने ईरान को दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश

महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने व सोशल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कुनेहटा की गौशाला में गोवंश के जगह-जगह पड़े कंकाल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

फतेहपुर: धारदार हथियार से मां-बेटे की हत्या, चाचा ने उठाया ये खौफनाक कदम, तीनों की मौत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को घर के अंदर एक महिला सहित तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
फतेहपुर: धारदार हथियार से मां-बेटे की हत्या, चाचा ने उठाया ये खौफनाक कदम, तीनों की मौत

बरेली से दिल्ली काे एक और रेल कनेक्टिविटी, 14 मार्च को पुरुलिया-आनंद विहार नई ट्रेन को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

बरेली। बरेली और आसपास के यात्रियों के लिए जल्द ही दिल्ली की यात्रा और आसान होने वाली है। प्रधानमंत्री 14...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
बरेली से दिल्ली काे एक और रेल कनेक्टिविटी, 14 मार्च को पुरुलिया-आनंद विहार नई ट्रेन को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
शामली: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोली मारकर हत्या, बहावड़ी गांव छावनी में तब्दील