वर्ल्ड किडनी डे: किडनी के शुरुआती संकेतों को न करें नजरअंदाज, डॉ. सहज गर्ग की सलाह
किडनी स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत: डॉ. सहज गर्ग ने साझा किए बचाव के उपाय
खतौली। 'वर्ल्ड किडनी डे' के अवसर पर शांति मदन हॉस्पिटल के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. सहज गर्ग ने आमजन को किडनी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है। डॉ. गर्ग ने कहा कि किडनी शरीर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है, जो रक्त की सफाई और शरीर के भीतर तरल पदार्थों के संतुलन में केंद्रीय भूमिका निभाती है।
डॉ. सहज गर्ग ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अनियमित खान-पान और बिगड़ती जीवनशैली के कारण किडनी से जुड़ी बीमारियों का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती यह है कि लोग शुरुआती लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे मरीज अक्सर तब अस्पताल पहुँचते हैं जब बीमारी गंभीर स्थिति में पहुँच जाती है।
इन संकेतों को न करें अनदेखा
डॉ. गर्ग ने किडनी की समस्या की पहचान करने वाले प्रमुख लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया कि बार-बार पेशाब आना और पेशाब में जलन, पैरों या चेहरे पर सूजन आना, कमर के निचले हिस्से में लगातार दर्द, पेशाब में खून का आना या अधिक थकान महसूस होना इसके संकेत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शरीर में ऐसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
स्वस्थ किडनी के लिए 'गोल्डन रूल्स'
किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए डॉ. गर्ग ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए कि दिन भर में शरीर की आवश्यकतानुसार पानी पिएं और संतुलित आहार और खाने में नमक की मात्रा सीमित रखें। शरीर को सक्रिय बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम करें और बिना डॉक्टरी सलाह के पेनकिलर या अन्य दवाओं का सेवन बिल्कुल न करें। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को विशेष रूप से समय-समय पर किडनी की स्क्रीनिंग करानी चाहिए। डॉ. गर्ग ने जोर दिया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही हम किडनी को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर के रामराज में दुकान पर सामान लेने जाती युवती पर हमला, महिला सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां