मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पुलिस का एक्शन: मंडप से हटाई गई नाबालिग दुल्हन

चाइल्ड हेल्पलाइन की बड़ी कार्रवाई से रोका गया बाल विवाह 

बुढ़ाना। जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र में बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने के लिए प्रशासन ने एक सराहनीय कदम उठाया है। बुधवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर चाइल्ड हेल्पलाइन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की का विवाह रुकवा दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में बाल विवाह कराने वालों के बीच हड़कंप मच गया है।

चाइल्ड हेल्पलाइन को बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के विवाह की सूचना मिली थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने तुरंत बुढ़ाना कोतवाली से संपर्क किया। पुलिस बल के साथ टीम ने विवाह स्थल पर पहुंचकर समारोह को तत्काल रुकवाया। लड़की के दस्तावेजों की जांच और उम्र के सत्यापन के बाद यह स्पष्ट हो गया कि वह कानूनी रूप से विवाह योग्य नहीं है।

मुजफ्फरनगर के मोरना में नौकरी के नाम पर ठगी, युवक को अगवा करने का आरोप ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मोरना में नौकरी के नाम पर ठगी, युवक को अगवा करने का आरोप

माता-पिता की कराई गई काउंसलिंग
चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों ने लड़की के परिजनों को बाल विवाह के गंभीर कानूनी परिणामों और इसके स्वास्थ्य संबंधी खतरों के बारे में जागरूक किया। उन्हें समझाया गया कि बाल विवाह न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह एक नाबालिग के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को बाधित करता है।

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर, भारी मात्रा में गांजा बरामद  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर, भारी मात्रा में गांजा बरामद 

बाल कल्याण समिति की निगरानी में है पीड़िता
प्रभारी चाइल्ड हेल्पलाइन सचिन कुमार ने बताया कि फिलहाल लड़की को सुरक्षित स्थान यानी 'वन स्टॉप सेंटर' भेजा गया है, जहाँ उसकी काउंसलिंग की जा रही है। मामले की अगली कार्रवाई के लिए गुरुवार को लड़की के परिजनों को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष बुलाया गया है। बुढ़ाना इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने कहा कि बाल कल्याण समिति की ओर से तहरीर प्राप्त होते ही संबंधित पक्षों के खिलाफ सख्त कानूनी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

मुजफ्फरनगर में कुकड़ा मंडी में मौत बनकर दौड़ी मारुति कार, मॉर्निंग वॉक कर रहे दो उद्यमियों को रौंदा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में कुकड़ा मंडी में मौत बनकर दौड़ी मारुति कार, मॉर्निंग वॉक कर रहे दो उद्यमियों को रौंदा

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अरविन्द कुमार पीटीआई  | बुढ़ाना प्रतिनिधि Picture

मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में शिक्षा का अधिकार के तहत 514 बच्चों को मिले स्कूल, वंचित छात्रों को एक ओर मौका 

मुजफ्फरनगर। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा का अधिकार के तहत 514 बच्चों को मिले स्कूल, वंचित छात्रों को एक ओर मौका 

महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने व सोशल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कुनेहटा की गौशाला में गोवंश के जगह-जगह पड़े कंकाल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

फतेहपुर: धारदार हथियार से मां-बेटे की हत्या, चाचा ने उठाया ये खौफनाक कदम, तीनों की मौत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को घर के अंदर एक महिला सहित तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
फतेहपुर: धारदार हथियार से मां-बेटे की हत्या, चाचा ने उठाया ये खौफनाक कदम, तीनों की मौत

ओमान के सलालाह पोर्ट पर ड्रोन हमला; तेल टैंकों में आग, सुल्तान ने ईरान को दी चेतावनी

ओमान । ओमान के सलालाह (Salalah) पोर्ट पर हुए इस ड्रोन हमले ने मिडिल-ईस्ट में तनाव को एक नए स्तर...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ओमान के सलालाह पोर्ट पर ड्रोन हमला; तेल टैंकों में आग, सुल्तान ने ईरान को दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश

महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने व सोशल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कुनेहटा की गौशाला में गोवंश के जगह-जगह पड़े कंकाल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

फतेहपुर: धारदार हथियार से मां-बेटे की हत्या, चाचा ने उठाया ये खौफनाक कदम, तीनों की मौत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को घर के अंदर एक महिला सहित तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
फतेहपुर: धारदार हथियार से मां-बेटे की हत्या, चाचा ने उठाया ये खौफनाक कदम, तीनों की मौत

बरेली से दिल्ली काे एक और रेल कनेक्टिविटी, 14 मार्च को पुरुलिया-आनंद विहार नई ट्रेन को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

बरेली। बरेली और आसपास के यात्रियों के लिए जल्द ही दिल्ली की यात्रा और आसान होने वाली है। प्रधानमंत्री 14...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
बरेली से दिल्ली काे एक और रेल कनेक्टिविटी, 14 मार्च को पुरुलिया-आनंद विहार नई ट्रेन को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
शामली: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोली मारकर हत्या, बहावड़ी गांव छावनी में तब्दील
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार