मुजफ्फरनगर के मीरापुर में शीतला सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों की रही गूंज

श्री शीतला माता मंदिर में अब तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा

मीरापुर। महाभारत कालीन पौराणिक श्री शीतला माता (बबरेवाली) मंदिर में शीतला सप्तमी के अवसर पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले के दूसरे दिन यहाँ श्रद्धालुओं की ऐसी भीड़ उमड़ी कि पूरा परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर समिति के अनुसार, मंगलवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और अपनी मनौतियां मांगीं।

श्री शीतला माता (बबरेवाली) मंदिर में शीतला सप्तमी के अवसर पर भक्ति की बयार ऐसी थी यानी सुबह 4 बजे से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। दूर-दराज के क्षेत्रों, अन्य राज्यों और विदेशों से आए भक्त भैंसा-बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्राली और निजी वाहनों से मंदिर पहुंचे। मान्यता है कि यहाँ मांगी गई मुरादें पूरी होती हैं, इसी विश्वास के साथ बड़ी संख्या में नव-दंपतियों ने सुखद दांपत्य जीवन के लिए प्रार्थना की।

मुजफ्फरनगर: एसपी ग्रामीण का आधी रात को थाना भोपा क्षेत्र में परखी पुलिस की व्यवस्था,  क्षेत्र में किया औचक निरीक्षण ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: एसपी ग्रामीण का आधी रात को थाना भोपा क्षेत्र में परखी पुलिस की व्यवस्था,  क्षेत्र में किया औचक निरीक्षण

परंपराओं का निर्वहन और मेले का आनंद
मेले में जहां एक ओर मुंडन संस्कार जैसे पारंपरिक अनुष्ठान हुए, वहीं दूसरी ओर बच्चों और युवाओं के लिए यह दिन उत्सव जैसा रहा।  बच्चों ने खिलौनों और झूलों का भरपूर आनंद लिया, जबकि परिवारों ने मेले में उपलब्ध पारंपरिक व्यंजनों के साथ पिकनिक का लुत्फ उठाया।

मुजफ्फरनगर में भारत विकास परिषद की समीक्षा बैठक में 'ज्ञानोदय' ई-पत्रिका का हुआ विमोचन ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में भारत विकास परिषद की समीक्षा बैठक में 'ज्ञानोदय' ई-पत्रिका का हुआ विमोचन

विशाल भंडारे का आयोजन
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक की सुपुत्री सुप्रिया पाल भी मंदिर पहुंचीं और माता शीतला की विशेष पूजा-अर्चना व स्तुति कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में मुजफ्फरनगर के उद्योगपति और श्रीराम इंडस्ट्रीज के मालिक विशु तायल की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता का प्रसाद प्राप्त किया। इसके अलावा मंदिर परिसर में सैकड़ों परिवारों ने अपने नवजात बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। वहीं नवविवाहित दंपत्तियों ने अपने वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि के लिए माता शीतला की विशेष पूजा-अर्चना की।

मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल युद्ध की तपिश रसोई तक, अब 25 दिन में मिलेगा केवल एक सिलेंडर; कमर्शियल सप्लाई पर भी लगाम ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल युद्ध की तपिश रसोई तक, अब 25 दिन में मिलेगा केवल एक सिलेंडर; कमर्शियल सप्लाई पर भी लगाम

सुरक्षा और व्यवस्था
भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए। हालांकि, इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर कुछ जेबकतरों द्वारा श्रद्धालुओं की जेब काटने की घटनाएं भी सामने आईं। मंदिर समिति के मंत्री अनिरुद्ध शारदा, मा. चंद्रपाल सिंह, नितिन शर्मा, विकास कौशिक, मुकेश शारदा,  अंकित वत्स, विभोर डागा, दीपक गोयल, नवनीत शारदा, विकास कौशिक, विनीत कुमार, असीम शर्मा, संजय माहेश्वरी और रोहित लखोटिया और समिति के अन्य सदस्यों ने व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आफताब आलम | मीरापुर प्रतिनिधि Picture

सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

क्रिप्टो ऐप से 50 करोड़ की ठगी मामले में आराेपिताें की 05 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

सीतापुर। क्रिप्टो एक्सचेंज एप के माध्यम से निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
क्रिप्टो ऐप से 50 करोड़ की ठगी मामले में आराेपिताें की 05 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

ग्रेटर नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में लगी विकराल आग, ड्रम फटने के धमाकों से मचा हडकंप

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया के साइट 4 में स्थित कलरटेक पॉलिमर्स नामक कंपनी में बुधवार दोपहर को...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में लगी विकराल आग, ड्रम फटने के धमाकों से मचा हडकंप

नसीरपुर विवाद में चौधरी नरेश टिकैत व सांसद हरेंद्र मलिक ने दोनों पक्षों में समझौता कराया, सिसौली में पंचायत में जुटे गणमान्य लोग

   मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर में हुए विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को सिसौली में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
नसीरपुर विवाद में चौधरी नरेश टिकैत व सांसद हरेंद्र मलिक ने दोनों पक्षों में समझौता कराया, सिसौली में पंचायत में जुटे गणमान्य लोग

Bhutadi Amavasya 2026 रहस्यमयी अमावस्या 19 मार्च को करें ये खास उपाय पितरों का मिलेगा आशीर्वाद दूर होंगी नकारात्मक शक्तियां

हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन बहुत विशेष और शक्तिशाली माना जाता है। इस दिन वातावरण में सूक्ष्म ऊर्जा का...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
Bhutadi Amavasya 2026 रहस्यमयी अमावस्या 19 मार्च को करें ये खास उपाय पितरों का मिलेगा आशीर्वाद दूर होंगी नकारात्मक शक्तियां

मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी के बीच झपटमारों का तांडव, एक घंटे में दो महिलाओं से लूट

   मुजफ्फरनगर। जनपद के सबसे व्यस्ततम इलाके शिव चौक और रुड़की रोड पर ईद की खरीदारी करने निकलीं महिलाओं के लिए...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी के बीच झपटमारों का तांडव, एक घंटे में दो महिलाओं से लूट

उत्तर प्रदेश

क्रिप्टो ऐप से 50 करोड़ की ठगी मामले में आराेपिताें की 05 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

सीतापुर। क्रिप्टो एक्सचेंज एप के माध्यम से निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
क्रिप्टो ऐप से 50 करोड़ की ठगी मामले में आराेपिताें की 05 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर, सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों पर चला नगर निगम का अभियान

मुरादाबाद में सड़क किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया। इस...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर, सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों पर चला नगर निगम का अभियान

छूट न जाए आपका वोट, अभी जांच लें मतदाता सूची, डीएम बोले- 27 मार्च तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति

मीरजापुर । जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
छूट न जाए आपका वोट, अभी जांच लें मतदाता सूची, डीएम बोले- 27 मार्च तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति

मुरादाबाद में बारातियों से भरी बस और ट्रक की भिड़ंत, छह लोग घायल

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बारातियों से भरी एक बस और ट्रक के...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बारातियों से भरी बस और ट्रक की भिड़ंत, छह लोग घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना