मुरादाबाद में बारातियों से भरी बस और ट्रक की भिड़ंत, छह लोग घायल
मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बारातियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में करीब आधा दर्जन बाराती घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार बहराइच से मेरठ जा रही बारातियों से भरी एक प्राइवेट बस दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गणेश घाट के पास पहुंची थी। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। बस चालक जब तक वाहन को नियंत्रित कर पाता, तब तक बस अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा टकराई।
ये भी पढ़ें देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरलटक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे बारातियों में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद बस में सवार लोग घबरा गए और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दुर्घटना में चार लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि दो बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मूंढापांडे थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं हाईवे पर लगे जाम को भी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं बस चालक ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति को जल्द ही सामान्य कर लिया गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां