मुरादाबाद में तेंदुए से भिड़े माता-पिता, जबड़ों से छुड़ाया 5 साल का बेटा
मुरादाबाद। जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तेंदुए ने पांच साल के मासूम बच्चे पर हमला कर उसे उठा ले जाने की कोशिश की। लेकिन माता-पिता ने हिम्मत और साहस दिखाते हुए तेंदुए से भिड़कर अपने बच्चे को उसके जबड़ों से छुड़ा लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के दलपतपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि पांच साल का मासूम मोक्ष घर के पास खेल रहा था, तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर एक तेंदुआ वहां पहुंच गया और बच्चे पर हमला कर उसे अपने जबड़ों में दबोच लिया। अचानक हुए इस हमले से आसपास अफरा-तफरी मच गई।
ये भी पढ़ें मुरादाबाद में सर्राफ की दुकान में 'सफाई' से हाथ मार गई महिला, साथी ने बातों में उलझाया, वीडियो वायरलबच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसके माता-पिता तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना अपनी जान की परवाह किए तेंदुए से भिड़ गए। माता-पिता ने साहस दिखाते हुए तेंदुए पर हमला किया और किसी तरह अपने बच्चे को उसके जबड़ों से छुड़ा लिया। इस दौरान तेंदुए ने बच्चे को बुरी तरह घायल कर दिया।
हमले में मासूम मोक्ष गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की निगरानी में बच्चे का इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें कानपुर: नशा तस्करों से सांठगांठ करने वाले चार पुलिसकर्मी निलंबित, पुलिस आयुक्त की बड़ी कार्रवाईघटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में अक्सर जंगली जानवरों की हलचल देखी जाती है, जिससे लोगों में डर बना रहता है।
वहीं सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और इलाके में तेंदुए की तलाश शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की अपील की है।
इस घटना ने एक बार फिर मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते टकराव की समस्या को उजागर कर दिया है, जबकि माता-पिता की बहादुरी की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां