शामली रेलवे कर्मचारी हुए एसएसई के कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन, उचित कार्रवाई की मांग
शामली। मंगलवार को रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने सी. सै इंजीनियर रेलवे पथ के कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर एसएसई के कथित व्यवहार के विरोध में अपना आक्रोश प्रकट किया। कर्मचारियों का आरोप है कि एसएसई के व्यवहार से सभी कर्मचारी काफी परेशान हैं और आए दिन उन्हें अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
कर्मचारियों ने बताया कि हाल ही में कुछ कर्मचारियों को केवल इस कारण ड्यूटी से हटा दिया गया कि वे अपने साथ पानी की बोतल लेकर नहीं आए थे। कर्मचारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान पानी पीने जाने पर भी आपत्ति जताई जाती है। इसी बात को लेकर एसएसई नाराज हो गए और उन्होंने बिना पानी की बोतल के कर्मचारियों को कार्य पर आने से मना कर दिया। आरोप है कि एसएसई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और कई बार गाली-गलौच भी करते हैं, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
ये भी पढ़ें शामली के थानाभवन में सैयद मुनावरी बेगम की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में नियुक्ति पर हर्ष का माहौल
कर्मचारियों का कहना है कि इस मामले की जानकारी यूनियन के पदाधिकारियों को भी दी गई, लेकिन वे फोन तक नहीं उठा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों की समस्या और बढ़ गई है।रेलवे कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आगे भी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां