मुजफ्फरनगर: एसपी ग्रामीण का आधी रात को थाना भोपा क्षेत्र में परखी पुलिस की व्यवस्था, क्षेत्र में किया औचक निरीक्षण
पुलिस महकमे में मचा हडकंप, रिकॉर्ड और अभिलेखों का भी किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन का 'एक्शन मोड' जारी है। इसी क्रम में सोमवार देर रात पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने थाना भोपा क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की बारीकी से पड़ताल की। इस अचानक हुए निरीक्षण से देर रात तक पूरे पुलिस महकमे में हलचल मची रही।
एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने अपने निरीक्षण की शुरुआत थाना भोपा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 'सीकरी नहर चौकी' से की। वहां उन्होंने चौकी परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने पीआरवी-112) वाहनों की गहनता से जांच की। आदित्य बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में गश्त व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग करने के भी कड़े निर्देश दिए।
थाने के अभिलेखों और साफ-सफाई पर नजर
इसी अभियान में पुलिस चौकी के बाद एसपी ग्रामीण अचानक थाना भोपा जा पहुँचे। जहां उन्होंने थाना कार्यालय के रिकॉर्ड और अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया और परिसर की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को परखा। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह और उनके स्टाफ को कानून-व्यवस्था के प्रति मुस्तैद रहने की नसीहत दी।
जनता का भरोसा ही पुलिस की प्राथमिकता
निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने थाना स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की पहली प्राथमिकता आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए।
फरियादियों के साथ संवेदनशीलता से पेश आने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को हल्के में न लें, ताकि पुलिस पर जनता का विश्वास बना रहे। देर रात तक चले इस औचक निरीक्षण के बाद से भोपा थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है और अपराधियों में भय का माहौल है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां