मुजफ्फरनगर के खतौली में कार ने मारी बाइक और स्कूटी को टक्कर, तीन घायल
सफेदा रोड पर तेज रफ्तार कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खतौली। खतौली में मंगलवार शाम को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सफेदा रोड पर एक अनियंत्रित और तेज़ रफ़्तार कार चालक ने आगे चल रही एक बाइक और स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और आनन-फानन में तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। पीड़ितों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घायलों में एक महिला भी शामिल
इस हादसे में बाइक सवारों में सुनील पुत्र वीर सेन और जमशेद पुत्र खुर्शेद (निवासी डोरली, थाना पल्लव पुरम) तथा स्कूटी पर सवार महिला की पहचान दीपा पत्नी विपिन (निवासी ग्राम बेलड़ा, थाना जानसठ) के रुप में की गई है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: किशोरी के अपहरण और बलात्कार के दोषी को 20 वर्ष की कठोर सजा, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानालापरवाही बनी हादसे का कारण
स्थानीय लोगों का कहना है कि कार चालक काफी तेज गति में था और उसने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आगे चल रहे दो वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने अपील की है कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर वाहन की गति नियंत्रित रखें ताकि ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां