मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन, पुतला फूंक कर हिंदू युवा वाहिनी ने दिया विवादित बयान
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता को लेकर बिहार के तथाकथित मौलाना अब्दुल्लाह सलीम द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के बाद जहां पूरे प्रदेश में मौलाना के खिलाफ हिंदू संगठनों द्वारा मौलाना का जमकर विरोध और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है वहीं उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में भी मंगलवार सुबह हिंदू युवा वाहिनी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंकइस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौलाना मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जय श्रीराम जय श्रीराम के नारे लगाए और माता के सम्मान में हिंदू युवा वाहिनी मैदान में के नारे लगाए। पुतला दहन करने के बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा को एक तहरीर देते हुए बिहार के तथाकथित मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।
हिंदू युवा वाहिनी के सहारनपुर मंडल प्रभारी आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने विवादित बयान देते हुए कहा कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता को लेकर जो बिहार के मौलाना ने अभद्र भाषा और विवादित बयान दिया है उसकी हम घोर निंदा करते हैं और हम मांग करते हैं कि ऐसे मौलाना के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार करके मुजफ्फरनगर जेल में लाया जाए।
आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने कहा कि ऐसे मौलाना को तो जिंदा जला देना चाहिए उसे फांसी की सजा नहीं बल्कि जिंदा दफन कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम की जुबान काट कर लेगा उसको हिंदू युवा वाहिनी मुजफ्फरनगर 1 लाख 25 हजार का इनाम देगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां