मुजफ्फरनगर में सीएमओ ने जिला अस्पताल और सीएचसी मखियाली का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने हेतु व्यवस्थाओं को दुरस्त रखने के दिए कड़े निर्देश

मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने मंगलवार को औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मखियाली मुख्यालय और जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया।

सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान सीएचसी मखियाली में ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, दवा वितरण काउंटर और पैथोलॉजी लैब का मुआयना किया। उन्होंने विशेष रूप से 'कोल्ड चेन कक्ष' की जांच की, जहाँ वैक्सीन को सुरक्षित रखा जाता है। सीएमओ ने तापमान रजिस्टर और उपकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि वैक्सीन की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और कोल्ड चेन प्रणाली का सख्ती से पालन किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने स्पष्ट किया कि जनपद के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आगे भी औचक निरीक्षण का सिलसिला जारी रहेगा।

मुजफ्फरनगर के मोरना में दो नाबालिग बहनों का अपहरण,  फोन कर परिजनों को दी धमकी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मोरना में दो नाबालिग बहनों का अपहरण, फोन कर परिजनों को दी धमकी

मरीजों से किया संवाद 
अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से मिलकर सीएमओ ने उन्हें मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने चिकित्सकों और स्टाफ को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज के साथ संवेदनशील एवं सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार रखा जाए और समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों के 'आयुष्मान कार्ड' बनाने पर जोर दिया ताकि गरीबों को नि:शुल्क इलाज का लाभ मिल सके।

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कड़े निर्देश
इसके पश्चात डॉ. तेवतिया ने जिला चिकित्सालय परिसर स्थित इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, ड्रेसिंग बॉक्स की सामग्री और चिकित्सकीय उपकरणों की कार्यक्षमता को परखा। सीएमओ ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की और चेतावनी दी कि इमरजेंसी सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को 'प्राथमिकता के आधार पर' तत्काल उपचार देने के कड़े निर्देश दिए गए।

मुजफ्फरनगर में गंगनहर के तेज बहाव में बहता दिखा युवक का शव, किनारे खड़े ग्रामीणों में मचा हड़कंप ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में गंगनहर के तेज बहाव में बहता दिखा युवक का शव, किनारे खड़े ग्रामीणों में मचा हड़कंप

स्वच्छता को लेकर दी सख्त हिदायत
सीएमओ ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छ वातावरण होना अनिवार्य है ताकि मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए अनुकूल माहौल मिल सके।

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

नोएडा में फोनरवा की विशेष पहल, 15 मार्च को शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान

नोएडा। मंगलवार को फैडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति द्वारा...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में फोनरवा की विशेष पहल, 15 मार्च को शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान

ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

मुरादाबाद। मध्य पूर्व में बढ़ते ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले की एक घटना में मुरादाबाद का एक युवक गंभीर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

एमिटी विश्वविद्यालय में चार दिवसीय वार्षिक कला व डिजाइन कार्यक्रम ‘क्रिएटिव 2026’ का शुभारंभ

नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में छात्रों की रचनात्मकता एवं प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए चार दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम ‘क्रिएटिव...
दिल्ली NCR  नोएडा 
एमिटी विश्वविद्यालय में चार दिवसीय वार्षिक कला व डिजाइन कार्यक्रम ‘क्रिएटिव 2026’ का शुभारंभ

स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे मुरादाबाद शहर की छवि पर उस समय सवाल उठने लगते हैं,...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

नसीरपुर प्रकरण पर बढ़ा तनाव: ठाकुर पूरन सिंह के बाद कश्यप समाज ने भी किया 14 मार्च को महापंचायत का करने ऐलान

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के गांव नसीरपुर में शुरू हुआ एक मामूली विवाद अब बड़े जातीय और राजनीतिक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
नसीरपुर प्रकरण पर बढ़ा तनाव: ठाकुर पूरन सिंह के बाद कश्यप समाज ने भी किया 14 मार्च को महापंचायत का करने ऐलान

उत्तर प्रदेश

ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

मुरादाबाद। मध्य पूर्व में बढ़ते ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले की एक घटना में मुरादाबाद का एक युवक गंभीर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे मुरादाबाद शहर की छवि पर उस समय सवाल उठने लगते हैं,...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

सहारनपुर: आश्वासन समिति का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल और स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा की आश्वासन समिति  ने मंगलवार को सहारनपुर मंडल का महत्वपूर्ण दौरा किया। समिति के सदस्यों ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आश्वासन समिति का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल और स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं

यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान

लखनऊ/कानपुर/गोरखपुर ।  उत्तर प्रदेश के आम उपभोक्ताओं के लिए रसोई का बजट ही नहीं, अब रसोई का प्रबंधन भी   आम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  गोरखपुर 
यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना