लगातार दूसरे दिन गिरा घरेलू शेयर बाजार , निवेशकों के 1.75 लाख करोड़ रुपये डूबे
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन बड़ी गिरावट का शिकार हो गया। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में भी उतार-चढ़ाव होने लगा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1.08 प्रतिशत और निफ्टी 0.95 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।
आज दिन भर के कारोबार के दौरान ऑटोमोबाइल, रियल्टी और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में जम कर बिकवाली होती रही। इसी तरह बैंकिंग, फार्मास्यूटिकल्स, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर और टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, एनर्जी, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, ऑयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स और मेटल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी होती रही। ब्रॉडर मार्केट में आज बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया।
ये भी पढ़ें होली के बाद कानपुर में रंगों का ऐतिहासिक गंगा मेला शुरू, गलियों में रंग और उल्लास का दिख रहा नजाराआज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब पौने दो लाख करोड़ रुपये की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 440.15 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 441.90 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 1.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।
ये भी पढ़ें सोनीपत : किसान संजय की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी, इसी किसान के खेत में चलाया था ट्रैक्टरआज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,404 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,715 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,516 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 173 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,954 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,034 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,920 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 6 शेयर बढ़त के साथ और 24 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान में और 39 शेयर लाल निशान में बंद हुए।
बीएसई का सेंसेक्स आज 494.06 अंक की कमजोरी के साथ 76,369.65 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण थोड़ी ही देर में ये सूचकांक 992.53 अंक फिसल कर 75,871.18 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाया, जिससे सेंसेक्स की स्थिति में सुधार होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से दोपहर दो बजे के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक निचले स्तर से 810.53 अंक की रिकवरी कर 76,681.71 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। हालांकि सेंसेक्स की चाल में आया यह सुधार अधिक देर तक टिक नहीं सका। इसके बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 647.29 अंक लुढ़क कर 829.29 अंक की गिरावट के साथ 76,034.42 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई की निफ्टी ने आज 192 अंक टूट कर 23,674.85 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद बिकवाली का दबाव बनने पर यह सूचकांक 310.55 अंक लुढ़क कर 23,556.30 अंक तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे निफ्टी की चाल में सुधार होने लगा। दोपहर दो बजे के करीब यह सूचकांक निचले स्तर से 260 अंक से अधिक सुधर कर 23,833.15 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में एक बार फिर मंदड़िये हावी हो गए, जिसके कारण निफ्टी ऊपरी स्तर से करीब 200 अंक फिसल कर 227.70 अंक की कमजोरी के साथ 23,639.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
आज दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से कोल इंडिया 5.23 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.80 प्रतिशत, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन 1.61 प्रतिशत, जियो फाइनेंशियल 1.47 प्रतिशत और अदानी इंटरप्राइजेज 1.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा 4.32 प्रतिशत, आयशर मोटर्स 3.83 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 3.60 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 3.42 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट 3.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां