सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से कान के कुण्डल व टाप्स, 14000 रुपये की नकदी, घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह/कारतूस व एक बिना नम्बर प्लेट की बाईक बरामद की है।
थाना कोतवाली देहात प्रभारी सुनील नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक यमुना प्रसाद व राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि में बिजोपुरा नहर पुल के पास कच्ची चकरोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी, तभी बिजोपुरा नहर की तरफ से एक बाईक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखायी दिये। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी दिखाकर रुकने का ईशारा किया गया। तो बाईक सवार संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी और चिलकाना की तरफ जाने वाली रोड पर भागने लगे।
पुलिस टीम द्वारा बदमाशांे की पीछा किया गया। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख बदमाशों ने पुनः पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी और खेतो की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दोनो बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों की पहचान अमजद पुत्र इरशाद निवासी मौ. विश्वास नगर थाना मण्डी व सादिक उर्फ सुक्खा पुत्र इकराम निवासी ताहिरा गार्डन विश्वार नगर थाना मण्डी के रूप में हुई। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 02 तमंचा .315 बोर, 02 जिन्दा/02 खोखा कारतूस .315 बोर, एक बिना नम्बर प्लेट की बाईक व छिनैती के कुण्डल व टाप्स तथा 14000 रुपये की नगदी बरामद कर ली। घायल बदमाशो को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां