सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
पुलिस की घेराबंदी में फंसे बदमाश, जवाबी फायरिंग में दोनो बदमाश घायल
सहारनपुर। जनपद की देहात कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। देर रात हुई एक मुठभेड़ में पुलिस ने दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली पुलिस की टीम बीती रात गांव बीजुपुरा जाने वाली नहर पटरी पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी गांव महेश्वरी की ओर से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने गाड़ी रोकने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। ये दोनों बदमाश देहात कोतवाली क्षेत्र से वांछित चल रहे थे। फिलहाल, दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
भागने की कोशिश हुई नाकाम
फायरिंग करते हुए भागने के प्रयास में बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों की पहचान अमजद (निवासी विश्वास नगर, कोतवाली मंडी) और सादिक (निवासी साहयरा गार्डन, कोतवाली मंडी) के रूप में हुई है।
हथियार और नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे (.315 बोर), दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, सोने का एक कुंडल, 14 हजार रुपये की नकदी और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामदगी की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां