गाजियाबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि: डेढ़ करोड़ के 555 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, खिले चेहरे
गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की नगर जोन पुलिस और सर्विलांस टीम ने मोबाइल चोरी और गुमशुदगी के मामलों में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के कुल 555 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन फोन को उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया गया है, जिससे अपना खोया हुआ कीमती सामान पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई।
सीईआईआर पोर्टल और तकनीक का लिया सहारा
अपर पुलिस आयुक्त (एडिशनल कमिश्नर) केशव चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर की गई। सर्विलांस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया और मैनुअल इनपुट के जरिए विभिन्न स्थानों से इन मोबाइल फोन को रिकवर किया। बरामद किए गए फोन में चोरी, स्नैचिंग और गुमशुदगी के मामले शामिल थे।
ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा में समाजवादी समानता भाईचारा रैली में 32 जिलों के 140 विधानसभाओं के लोग होंगे शामिलकोतवाली नगर थाना क्षेत्र रहा सबसे आगे
पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बरामदगी में कोतवाली नगर थाना क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा, जहां से सर्वाधिक 153 मोबाइल फोन बरामद किए गए। अन्य थानों का विवरण इस प्रकार है:
-
विजयनगर: 91 मोबाइल
-
सिहानीगेट: 71 मोबाइल
-
नंदग्राम: 65 मोबाइल
-
मधुबन बापूधाम: 60 मोबाइल
-
क्रॉसिंग रिपब्लिक: 36 मोबाइल
-
वेव सिटी: 35 मोबाइल
-
कविनगर: 33 मोबाइल
-
साइबर थाना: 11 मोबाइल
मालिकों ने जताया पुलिस का आभार
मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान अपना फोन वापस पाकर लोग काफी उत्साहित नजर आए। कई लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन कभी वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस की कार्यशैली ने उनका विश्वास फिर से जीता है। एडिशनल कमिश्नर केशव चौधरी ने कहा कि नगर जोन पुलिस की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि अपराध पर लगाम लगाई जा सके और आम जनता की संपत्ति सुरक्षित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां