ग्रेटर नोएडा में समाजवादी समानता भाईचारा रैली में 32 जिलों के 140 विधानसभाओं के लोग होंगे शामिल

नोएडा । जनपद गौतमबुद्व नगर में समाजवादी पार्टी 29 मार्च को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादरी में समाजवादी समानता भाईचारा रैली का आयोजन करेगी। रैली को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। इस रैली में उत्तर प्रदेश के 32 जिलों की 140 विधानसभाओं के लोग शामिल होंगे। यह रैली 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद होगी। आयोजकों का दावा है की भीड़ के लिहाज से यह रैली ऐतिहासिक होगी और पश्चिम उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरण को बदलने वाली होगी।


गुरूवार को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में रैली के आयोजक राजकुमार भाटी ने बताया कि इस रैली में सर्वधर्म, सर्वजाति, सर्व समाज के लोग शामिल होंगे, लेकिन ज्यादा संख्या पीडीए समाज की होगी। पीडीए में पिछड़ा दलित आदिवासी अल्पसंख्यक और आधी आबादी के अलावा सामान्य वर्गों के लोग भी शामिल हैं, जो भाजपा शासन में पीड़ित दुखी और अपमानित है। उन्होंने बताया कि रैली की कमान गुर्जर समाज के लोग संभालेंगे। इस रैली से गुर्जर समाज को उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नई पहचान मिलेगी। राजकुमार भाटी ने बताया कि इस रैली की तैयारी अगस्त 2025 से चल रही है। उन्होंने 50 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र में पीडीए चैपाल का आयोजन किया है। इन चैपालों के माध्यम से एक ओर जहां पिछड़े वर्गों में राजनीतिक जागरूकता पैदा हुई है, वही रैली की सफलता के लिए अलग-अलग क्षेत्र में मजबूत टीमों का गठन किया गया है। जिला और विधानसभा स्तर पर रैली प्रभारी की नियुक्तियां की गई है।

एमिटी विश्वविद्यालय में चार दिवसीय वार्षिक कला व डिजाइन कार्यक्रम ‘क्रिएटिव 2026’ का शुभारंभ  ये भी पढ़ें  एमिटी विश्वविद्यालय में चार दिवसीय वार्षिक कला व डिजाइन कार्यक्रम ‘क्रिएटिव 2026’ का शुभारंभ


गौतमबुद्ध नगर के सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दादरी नगर में होने वाली है, यह रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। जिला संगठन ने इस रैली को सफल बनाने की पूरी तैयारी कर ली है, जिसके लिए संगठन के पदाधिकरियों को इसकी अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस रैली से उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर तेजी से चलेगी और एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

गाजियाबाद: वेव सिटी में रखी गई प्रदेश के सबसे हाईटेक थाने की नींव, कॉर्पोरेट ऑफिस जैसी सुविधाओं से होगा लैस ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: वेव सिटी में रखी गई प्रदेश के सबसे हाईटेक थाने की नींव, कॉर्पोरेट ऑफिस जैसी सुविधाओं से होगा लैस


प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी, चौधरी गजराज नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, वीर सिंह यादव, फकीर चंद नागर, डॉक्टर महेंद्र नागर, सुनील चौधरी, महानगर अध्यक्ष डा.आश्रय गुप्ता, सुनील भाटी देवटा, नरेंद्र नागर, कृशांत भाटी, देवेंद्र टाइगर, विकास जतन भाटी, विनोद लोहिया, विकास यादव, नवीन भाटी, अक्षय चौधरी, विक्रम टाइगर, सुभाष भाटी, अनूप तिवारी, हरीश खारी सहित अन्य मौजूद रहें।

नोएडा : फैक्ट्री में भीषण आग, 32 लोग अस्पताल में भर्ती; 250 के करीब लोग नाइट शिफ्ट में कर रहे थे काम ये भी पढ़ें  नोएडा : फैक्ट्री में भीषण आग, 32 लोग अस्पताल में भर्ती; 250 के करीब लोग नाइट शिफ्ट में कर रहे थे काम

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

सरकारी आश्वासन समिति की बैठक सम्पन्न, जिला अस्पताल व निकिता ग्रीनटेक प्लांट का किया निरीक्षण

शामली। माननीय सभापति राजपाल सिंह बालियान की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की बैठक नवीन...
शामली 
सरकारी आश्वासन समिति की बैठक सम्पन्न, जिला अस्पताल व निकिता ग्रीनटेक प्लांट का किया निरीक्षण

गाजियाबाद: 14 मार्च को सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से मुकदमों के बोझ से मिलेगी मुक्ति

   गाजियाबाद। अदालतों में वर्षों से लंबित मुकदमों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए आगामी 14 मार्च 2026 को गाजियाबाद...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: 14 मार्च को सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से मुकदमों के बोझ से मिलेगी मुक्ति

मुजफ्फरनगर में नौकरी से निकालने पर बौखलाया पूर्व चालक, ट्रक चालक पर किया जानलेवा हमला

ककरौली(मोरना)। थाना ककरौली क्षेत्र के गांव जटवाड़ा के पास एक पूर्व कर्मचारी द्वारा अपने मालिक (ट्रक चालक) पर जानलेवा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में नौकरी से निकालने पर बौखलाया पूर्व चालक, ट्रक चालक पर किया जानलेवा हमला

गाजियाबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि: डेढ़ करोड़ के 555 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, खिले चेहरे

   गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की नगर जोन पुलिस और सर्विलांस टीम ने मोबाइल चोरी और गुमशुदगी के मामलों में एक...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि: डेढ़ करोड़ के 555 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, खिले चेहरे

चैत्र नवरात्रि पर बन रहा शक्तिशाली ग्रह योग इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा लाभ

हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत खास माना जाता है. यह नौ दिनों का पावन समय मां दुर्गा की ...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
चैत्र नवरात्रि पर बन रहा शक्तिशाली ग्रह योग इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा लाभ

उत्तर प्रदेश

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

   मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बागपत- फरमान के पिता का कड़ा रुख, कहा- "मोनालिसा हमारे घर की बहू कभी नहीं बन सकती"

बागपत। जब से फरमान और मोनालिसा की शादी या करीबी रिश्तों की खबरें सामने आई हैं, तब से फरमान का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत-  फरमान के पिता का कड़ा रुख, कहा- "मोनालिसा हमारे घर की बहू कभी नहीं बन सकती"

बदायूं HPCL प्लांट में खूनी खेल: ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के DGM और मैनेजर को गोलियों से भूना

बदायूं। जिले के उझानी थाना क्षेत्र स्थित कादरचौक रोड पर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट में गुरुवार को खून-खराबा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बदायूं HPCL प्लांट में खूनी खेल: ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के DGM और मैनेजर को गोलियों से भूना

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर