नोएडा यातायात पुलिस ने मार्च में चलाया विशेष अभियान, 6831 चालान और 17 वाहन सीज
नोएडा । गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले हजारों वाहनों का चालान तथा 17 वाहनों को सीज किया है। इस दौरान पुलिस आयुक्त के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दो-पहिया व ऑटो व टेंपो चालकों को बिना नंबर प्लेट वाहन न चलाने, वाहन को निर्धारित पार्किग स्थल पर खड़ा करने, विपरीत दिशा में वाहन न चलाने, बिना डीएल, निर्धारित लेन में वाहन चलाने के संबंध में उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम गेझा नोएडा के छात्रों एवं अध्यापकों को एवं सेक्टर-24 नोएडा के मुख्य मार्ग पर जनसामान्य को यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी। इस दौरान यातायात पुलिस की रोड सेफ्टी सेल द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा तथा यातायात नियमों व संकेतों के प्रति भी जागरूक किया।
एडीसीपी यातायात शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस द्वारा मार्च माह में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा के आसपास अनाधिकृत रूप से चलने वाले वाहनों व सार्वजनिक मार्गों पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मैनुअल 2669 चालान एवं कैमरों द्वारा 4162 वाहनों के कुल 6831 ई-चालान की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा हेलमेट-2578, ओवर स्पीड-490, रेड लाइट जंप-185, बिना प्रदूषण-246 के विरुद्ध ई-चालान की कार्यवाही की गई एवं 17 वाहनों के विरुद्ध सीज की कार्यवाही की गई।
ये भी पढ़ें नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री ने दिया लाइसेंस, अब विमान उड़ान को तैयारवहीं विशेष अभियान के अंतर्गत विपरीत दिशा में 523 वाहनों की चालानी कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम गेझा नोएडा के छात्रों एवं अध्यापकों को एवं सेक्टर-24 नोएडा के मुख्य मार्ग पर जनसामान्य को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन को निर्धारित स्थल पर पार्क करने व आईएसआई मार्क हेलमेट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के विषय एवं यातायात नियमों व संकेतों के प्रति भी वाहन चालकों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस की यह जागरूकता अभियान और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां