गाजियाबाद: इच्छा मृत्यु की अनुमति के बाद हरीश राणा के घर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिली बड़ी राहत

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की राज एम्पायर सोसाइटी में पिछले तेरह वर्षों से कोमा में जीवन व्यतीत कर रहे हरीश राणा के परिवार की सुध लेने खुद जिलाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शर्तों के साथ इच्छा मृत्यु की अनुमति दिए जाने के बाद यह मामला सुर्खियों में था, जिस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को परिवार की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में छत का प्लास्टर गिरा, युवक बाल-बाल बचा ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में छत का प्लास्टर गिरा, युवक बाल-बाल बचा

मुख्यमंत्री के निर्देश पर दस लाख की आर्थिक मदद

नोएडा पुलिस ने किया फर्जी रिक्रूटमेंट सेंटर का पर्दाफाश, 4 महिलाओं समेत 6 शातिर गिरफ्तार ये भी पढ़ें  नोएडा पुलिस ने किया फर्जी रिक्रूटमेंट सेंटर का पर्दाफाश, 4 महिलाओं समेत 6 शातिर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़, जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान जिलाधिकारी ने परिवार को ढांढस बंधाया और तत्काल जन सहयोग से दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के एमबीए छात्र से मारपीट, एफआईआर  ये भी पढ़ें  नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के एमबीए छात्र से मारपीट, एफआईआर

रोजगार के लिए दुकान और इलाज का खर्च उठाएगी सरकार

प्रशासन ने परिवार की आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। हरीश राणा के पिता अशोक राणा, जो वर्तमान में पेंशन और घर पर खाद्य सामग्री बनाकर परिवार का गुजारा कर रहे हैं, उन्हें स्थायी आजीविका के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) या नगर निगम के माध्यम से एक परमानेंट दुकान आवंटित की जाएगी। इसके अलावा, हरीश राणा के इलाज और दवाइयों पर अब तक हुए और भविष्य में होने वाले खर्च का वहन चिकित्सा विभाग द्वारा किया जाएगा।

भावुक हुई मां, अन्य योजनाओं का भी मिलेगा लाभ

हरीश राणा की माता गीता रानी ने नम आंखों से जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि किसी भी गंभीर समस्या की स्थिति में प्रशासन से संपर्क अवश्य करें। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि परिवार को शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा, ताकि उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की आत्मनिर्भरता की समस्या न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परिवार की जरूरतों का प्राथमिकता के आधार पर ध्यान रखा जाएगा।

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

तेल की बढ़ी कीमतों में ट्रंप को दिखा 'अमेरिका का फायदा', बोले- 'हम बहुत पैसा बना रहे

वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट संकट की वजह से तेल की बढ़ी कीमतों ने दुनिया को परेशान कर रखा है। कई देश...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
तेल की बढ़ी कीमतों में ट्रंप को दिखा 'अमेरिका का फायदा', बोले- 'हम बहुत पैसा बना रहे

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

नई दिल्ली। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर पढ़कर सुनाया गया।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

   मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

   मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर