UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपित को गुजरात के अहमदाबाद जिले के जीआईडीसी बंटवा थाना क्षेत्र से दबोचा गया। पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने गुरुवार काे बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान अफसर अहमद सिद्दीकी पुत्र हसीन अहमद निवासी रूपनारायणपुर सैलानी गांव, थाना कोखराज, जनपद कौशाम्बी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ चंदौली जिले के सैयदराजा थाना में 10 अक्टूबर 2023 को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के लिए उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
उन्होंने बताया कि आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था और गुजरात के अहमदाबाद में छिपकर रह रहा था। सटीक सूचना मिलने पर एसटीएफ प्रयागराज फील्ड इकाई के निरीक्षक जय प्रकाश राय के निर्देशन में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह गौ तस्करी गैंग से जुड़कर काम करता था। उसने बताया कि प्रतापगढ़ के काछा बाजार समबेरगंज निवासी अनुभव तिवारी उर्फ राहुल पुत्र रमाकांत गुजरात में रहकर एक ट्रक किराये पर चलवाता था। उसी ट्रक में गोवंश को लादकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजा जाता था। इसी दौरान चंदौली में ट्रक पकड़ा गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
फिलहाल एसटीएफ आरोपित से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां