मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब घायल युवक ने इसे दुर्घटना नहीं बल्कि 'सोची-समझी हत्या' करार दिया। सहारनपुर के ननौता से जलालाबाद लुहारी गांव में एक बारात में शामिल होने आए युवकों की होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरते हुए पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन, पुतला फूंक कर हिंदू युवा वाहिनी ने दिया विवादित बयान ये भी पढ़ें  मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन, पुतला फूंक कर हिंदू युवा वाहिनी ने दिया विवादित बयान

हादसे में दो की मौत, चार घायल

मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश: अब शिलापटों पर सभी जनप्रतिनिधियों के नाम लिखना अनिवार्य, विपक्ष के इलाके में विकास पर जोर  ये भी पढ़ें  मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश: अब शिलापटों पर सभी जनप्रतिनिधियों के नाम लिखना अनिवार्य, विपक्ष के इलाके में विकास पर जोर

सीएचसी चरथावल के डॉक्टर वासिफ के अनुसार, अस्पताल लाए गए छह युवकों में से दो को मृत घोषित कर दिया गया, जिनकी पहचान बादल और नितिन के रूप में हुई है। वहीं, विशाल, आशु, शुभम और कपिल गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सभी युवक सहारनपुर के ननौता के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मुजफ्फरनगर: दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोप, दरोगा और महिला सिपाही के खिलाफ एसएसपी से शिकायत ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोप, दरोगा और महिला सिपाही के खिलाफ एसएसपी से शिकायत

"ड्राइवर ने जानबूझकर मारी टक्कर" – घायल भाई का आरोप

हादसे में नया और चौंकाने वाला मोड़ मृतक नितिन के भाई आशु के बयान से आया है। अस्पताल में भर्ती आशु ने कार चालक शुभम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या की साजिश है। आशु का कहना है कि सड़क पूरी तरह खाली थी, लेकिन शुभम जानबूझकर कार को लहरा रहा था और कट मार रहा था।

आशु ने बताया, "मेरा भाई नितिन और ड्राइवर शुभम एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उनके बीच पुराना विवाद चल रहा था। मैंने शुभम से गाड़ी रोकने को भी कहा था, लेकिन उसने अनसुना कर दिया और खाली सड़क होने के बावजूद कार सीधे पेड़ में ठोक दी।" भावुक होते हुए आशु ने चेतावनी दी कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उसे इंसाफ नहीं मिला, तो वह भी अपनी जान दे देगा।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आशु के आरोपों के बाद पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या वाकई यह पुरानी रंजिश का मामला है या फिर तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से हुआ हादसा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार चालक के स्वस्थ होने के बाद उससे पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

Views: 337

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में रामपुरी के प्लॉट और रास्ते में फेंका कूड़ा, जमकर हुआ बवाल 

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका द्वारा शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का जिम्मा संभालने वाली जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. एक बार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में रामपुरी के प्लॉट और रास्ते में फेंका कूड़ा, जमकर हुआ बवाल 

शामली में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित, होटल और भोजनालय संचालक परेशान

शामली। गैस सप्लाई में आई कमी के चलते जनपद में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने...
शामली 
शामली में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित, होटल और भोजनालय संचालक परेशान

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

संभल। जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर