मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए सुरक्षा का खाका तैयार
एसएसपी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा: पुलिस बल को दिए कड़े निर्देश
मुजफ्फरनगर। जनपद में आगामी 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली 'उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक' भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग की। एसएसपी ने जानकारी दी कि यह भर्ती परीक्षा 14 मार्च और 15 मार्च को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसएसपी के कड़े निर्देश
ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी और सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान साफ और स्वच्छ वर्दी धारण करने, ड्यूटी के दौरान अपना पहचान पत्र साथ रखने, निर्धारित ड्यूटी पॉइंट पर समय से पहले पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण करन स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। वहीं एसएसपी ने संदिग्ध व्यक्तियों या किसी भी अवांछित गतिविधि पर पैनी नज़र रखने और परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के भी निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो।
उच्चाधिकारियों की मौजूदगी
इस महत्वपूर्ण ब्रीफिंग सत्र के दौरान पुलिस अधीक्षक (यातायात) अतुल कुमार चौबे, पुलिस उपाधीक्षक (पर्यवेक्षक) जगदीश कालीरमन, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां