सरकारी आश्वासन समिति की बैठक सम्पन्न, जिला अस्पताल व निकिता ग्रीनटेक प्लांट का किया निरीक्षण


शामली। माननीय सभापति राजपाल सिंह बालियान की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की बैठक नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्य  श्री राम खिलाड़ी सिंह, फहीम इरफान, प्रभारी जिलाधिकारी/एडीएम श्री सत्येन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान समिति ने परिवहन, चीनी एवं गन्ना उद्योग, वन एवं पर्यावरण, सिंचाई एवं जल संसाधन, कारागार, खेलकूद, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, राजस्व, माध्यमिक शिक्षा तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के लंबित आश्वासनों की समीक्षा की। इस दौरान विधानसभा में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए तारांकित व अतारांकित प्रश्नों तथा नियम-51 के अंतर्गत प्रकरणों पर विभागीय अधिकारियों से जवाब तलब किया गया।

शामली: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने दिए नकलविहीन परीक्षा के कड़े निर्देश ये भी पढ़ें  शामली: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने दिए नकलविहीन परीक्षा के कड़े निर्देश


समीक्षा के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी को इंग्लिश मीडियम विद्यालयों की मान्यता की जांच कराने के निर्देश दिए गए। वहीं गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा करते हुए जिला गन्ना अधिकारी को चीनी मिलों द्वारा किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए, जिसमें विशेष रूप से थानाभवन क्षेत्र पर जोर दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक को एकल विद्यालयों में नियमानुसार शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 शामली में चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा   ये भी पढ़ें   शामली में चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा


परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान जनपद में बस अड्डा निर्माण के संबंध में जानकारी ली गई, जिस पर बताया गया कि भूमि उपलब्ध न होने के कारण निर्माण कार्य लंबित है। वहीं पिछले दो वर्षों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायल व मृतक व्यक्तियों के परिजनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुआवजा दिलाए जाने की जानकारी एआरटीओ द्वारा दी गई। जनपद में कारागार निर्माण के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी होने की भी जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की गई कार्रवाइयों से समिति को अवगत कराया।
बैठक को संबोधित करते हुए सभापति राजपाल सिंह बालियान ने कहा कि अधिकारी केवल पत्राचार के माध्यम से औपचारिकता पूरी न करें, बल्कि व्यक्तिगत रुचि लेकर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करें। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है और हर पात्र व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। प्रभारी जिलाधिकारी ने समिति को आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाएगा।
बैठक के उपरांत आश्वासन समिति के सभापति व सदस्यों ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएनसी वार्ड व पुरुष वार्ड का जायजा लिया और भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। मरीजों ने बताया कि उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो रही है। समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और मरीजों को सभी सुविधाओं का समुचित लाभ दिया जाए।

शामली: रेलवे अधिकारी की तानाशाही के खिलाफ ट्रैक मैनों का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू ये भी पढ़ें  शामली: रेलवे अधिकारी की तानाशाही के खिलाफ ट्रैक मैनों का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

इसके बाद समिति ने निकिता ग्रीनटेक रीसाइक्लिंग लिमिटेड, शामली का निरीक्षण किया। यहां ट्रीटमेंट प्लांट, पेपर मशीन तथा पावर प्लांट का अवलोकन कर संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कमेटी ऑफिसर, समीक्षा अधिकारी, प्रतिवेदक तथा आईआईए के अध्यक्ष विशाल, आशीष जैन, अशोक बंसल, आयुष बंसल, अभिनव बंसल और अभिषेक त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Views: 90

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में स्थित डीएफसी रेल लाइन पर गुरुवार की शाम एक ओर दर्दनाक हादसा हुआ।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

  नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के अनुसार, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

मीरापुर। थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। देहरादून से होली...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

  नई दिल्ली। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका   आवेदन...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा के 81 गांवों की जमीन पर बहुमंजिला एवं गगनचुंबी इमारतों के मानचित्र स्वीकृत करने की...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर