शामली: रेलवे अधिकारी की तानाशाही के खिलाफ ट्रैक मैनों का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

 

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में रेलवे विभाग के दर्जनों ट्रैक मैनों ने अपने ही विभाग के एक उच्च अधिकारी के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। भ्रष्टाचार, जातिवाद और पद के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने बुधवार से शामली रेलवे स्टेशन पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। ट्रैक मैनों का कहना है कि जब तक आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई नहीं होती, वे अपना अन्न-जल त्याग कर आंदोलन पर डटे रहेंगे।

शामली के थानाभवन में सैयद मुनावरी बेगम की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में नियुक्ति पर हर्ष का माहौल ये भी पढ़ें  शामली के थानाभवन में सैयद मुनावरी बेगम की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में नियुक्ति पर हर्ष का माहौल

जातिवाद और पक्षपात का लगा आरोप

शामली: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने दिए नकलविहीन परीक्षा के कड़े निर्देश ये भी पढ़ें  शामली: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने दिए नकलविहीन परीक्षा के कड़े निर्देश

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने एसएसई/पीवे (SSE/Pway) इंचार्ज पर आरोप लगाया कि वह पिछले छह वर्षों से अधिक समय से इसी रेल खंड में तैनात हैं, जो रेलवे बोर्ड की रोटेशन पॉलिसी का सीधा उल्लंघन है। ट्रैक मैनों का दावा है कि अधिकारी स्थानीय क्षेत्र का निवासी होने के कारण अपनी धौंस जमाता है और अपनी ही जाति के कुछ चुनिंदा कर्मचारियों को फील्ड ड्यूटी से हटाकर कार्यालय व ट्रॉलीमैन जैसे आरामदायक पदों पर तैनात कर रखा है। इसके विपरीत, अन्य जाति के कर्मचारियों को जानबूझकर कठिन कार्यों में झोंका जा रहा है, जिससे विभाग में आपसी तालमेल बिगड़ गया है और जातिवाद हावी हो रहा है।

शामली: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोली मारकर हत्या, बहावड़ी गांव छावनी में तब्दील ये भी पढ़ें  शामली: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोली मारकर हत्या, बहावड़ी गांव छावनी में तब्दील

मानसिक उत्पीड़न और रोटेशन पॉलिसी की अनदेखी

भूख हड़ताल पर बैठे एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया कि अधिकारी का रवैया पूरी तरह तानाशाही भरा है। वह छोटे कर्मचारियों को गाली-गलौज देता है और बात-बात पर दूरदराज के क्षेत्रों में ट्रांसफर करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। कर्मचारियों का कहना है कि उक्त अधिकारी पिछले 15 वर्षों से एक ही सेक्शन के इर्द-गिर्द जमे हुए हैं, जिससे उनका प्रभाव इतना बढ़ गया है कि वे रेलवे बोर्ड के नियमों को भी ताक पर रख रहे हैं।

उच्चाधिकारियों को भेजा ज्ञापन, प्राण त्यागने की दी चेतावनी

ट्रैक मैनों ने अपनी मांगों को लेकर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) और महाप्रबंधक उत्तर रेलवे के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि रोटेशन प्रणाली को तत्काल लागू करते हुए आरोपी अधिकारी का स्थानांतरण किया जाए और उनके उत्पीड़न से कर्मचारियों को निजात दिलाई जाए। आंदोलनकारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया, तो वे अपनी जान की परवाह किए बिना इस भूख हड़ताल को जारी रखेंगे। फिलहाल इस विरोध प्रदर्शन से रेलवे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Views: 19

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन: एम.कॉम परीक्षा में शत-प्रतिशत सफल रहे छात्र

मुजफ्फरनगर। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा घोषित एम.कॉम प्रथम सेमेस्टर (प्रथम वर्ष) के परीक्षा परिणामों में एस.डी. कॉलेज ऑफ कॉमर्स...
मुज़फ़्फ़रनगर 
एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन: एम.कॉम परीक्षा में शत-प्रतिशत सफल रहे छात्र

होर्मुज स्ट्रेट में थाईलैंड के मालवाहक जहाज पर हमला, 20 क्रू सदस्यों को बचाया गया

बैंकॉक। मिडिल-ईस्ट में जारी सैन्य संघर्ष के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर बुधवार को थाईलैंड के एक मालवाहक जहाज पर हमला...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
होर्मुज स्ट्रेट में थाईलैंड के मालवाहक जहाज पर हमला, 20 क्रू सदस्यों को बचाया गया

ईट भट्टे के लिए हुई मिट्टी खनन की परमिशन की आड़ में अवैध  मिट्टी खनन करने का आरोप, डीएम से की शिकायत 

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली की क्लक्ट्रेट पहुंचे एक ग्रामीण द्वारा ईंट भट्टे की मिट्टी खनन की अनुमति की...
शामली 
ईट भट्टे के लिए हुई मिट्टी खनन की परमिशन की आड़ में अवैध  मिट्टी खनन करने का आरोप, डीएम से की शिकायत 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्व मंत्री व एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह की शिष्टाचार भेंट

शामली। पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य चौधरी वीरेंद्र सिंह ने अपने पुत्र के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी...
शामली 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्व मंत्री व एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह की शिष्टाचार भेंट

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर, भारी मात्रा में गांजा बरामद 

बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक मुठभेड़ में शातिर हिस्ट्रीशीटर सतेन्द्र उर्फ...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर, भारी मात्रा में गांजा बरामद 

उत्तर प्रदेश

मेरठ में दौराला फ्लाईओवर की सर्विस रोड बनी ‘तालाब’, शिकायतों पर भी नहीं जागा तंत्र; सभासदों ने दी आंदोलन की चेतावनी

      मेरठ। दौराला कस्बे में दौराला फ्लाईओवर के पास स्थित सर्विस रोड पर लंबे समय से बने जलभराव को लेकर स्थानीय...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में दौराला फ्लाईओवर की सर्विस रोड बनी ‘तालाब’, शिकायतों पर भी नहीं जागा तंत्र; सभासदों ने दी आंदोलन की चेतावनी

सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

सहारनपुर। अदालत में हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-चार की अदालत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

सहारनपुर: भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम का प्रहार, 15 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

   सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम का प्रहार, 15 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

मेरठ: 'नशे' और 'नए मोबाइल' की चाहत ने बनाया चोर, पुलिस को छकाने के लिए 50 किमी पैदल चला आरोपी गिरफ्तार

   मेरठ। मेरठ पुलिस ने शहर के चर्चित कोनवे होटल (Conway Hotel) में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: 'नशे' और 'नए मोबाइल' की चाहत ने बनाया चोर, पुलिस को छकाने के लिए 50 किमी पैदल चला आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना