नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा के 81 गांवों की जमीन पर बहुमंजिला एवं गगनचुंबी इमारतों के मानचित्र स्वीकृत करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखे जाने की संभावना है।
इस विषय पर भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के प्रदेश अध्यक्ष परविन्दर सिंह यादव ने कहा कि संगठन इस विषय को गंभीरता से ले रहा है और प्राधिकरण से स्पष्ट रूप से मांग करता है कि किसानों की जमीन पर चढ़ा हुआ प्राधिकरण का नाम सबसे पहले हटाया जाए।
उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन पर किसान का ही अधिकार होना चाहिए ताकि गांव का किसान स्वतंत्र रूप से अपने विकास कार्य कर सके।
मुख्य मांगें और सुझाव
किसानों की जमीन पर चढ़ा हुआ प्राधिकरण का नाम हटाया जाए।
गांवों में सीवर, स्वच्छ पेयजल, सीसी रोड, बिजली और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
बहुमंजिला भवनों की न्यूनतम ऊंचाई कम से कम 25 मीटर निर्धारित की जाए।
सेक्टरों की तरह गांवों में भी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
परविन्दर सिंह यादव ने कहा कि आज नोएडा के सेक्टर साफ-सुथरे और विकसित दिखाई देते हैं, जबकि गांवों की स्थिति अभी भी काफी खराब है। यदि सेक्टरों की तरह गांवों का भी समान रूप से विकास किया जाएगा तो नोएडा की पहचान वैश्विक स्तर पर और मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि संयुक्त रूप से मानचित्र स्वीकृत कर बहुमंजिला इमारतों का निर्माण तभी सफल हो सकता है जब प्राधिकरण गांवों को मॉडल गांव बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए। अन्यथा यह योजना केवल कागजों तक सीमित रह जाएगी।
अंत में उन्होंने कहा कि यदि प्राधिकरण किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस योजना को लागू करता है, तो भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) इसका स्वागत करेगी और प्राधिकरण का धन्यवाद भी करेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां