ग्रेटर नोएडा में ऐतिहासिक होगी समाजवादी पार्टी की रैली - प्रमेंद्र भाटी
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में 29 मार्च को होने वाली समाजवादी समानता भाईचारा रैली को लेकर प्रमेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन रोजा याकूबपुर गांव में किया गया। जिसमें सपा कार्यकर्ताओं के साथ गांव से बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं शामिल हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रमेन्द्र भाटी एडवोकेट प्रत्याशी विधान परिषद सदस्य स्नातक निर्वाचन क्षेत्र मेरठ सहारनपुर खंड ने कहा कि 29 मार्च को दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में समाजवादी समानता भाईचारा रैली का आयोजन हो रहा है। जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं इस रैली में क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों की हिस्सेदारी अहम है। क्योंकि यह रैली एक ऐतिहासिक रैली होने जा रही है। ओर कहा की वर्तमान सरकार द्वारा झूठे वादे और जुमले के आधार पर पिछले 11 वर्ष से देश और प्रदेश में सरकार बनाकर लोगों को शोषित व पीड़ित किया जा रहा है। आज समस्या देश और प्रदेश के अंदर होने वाली समस्याओं से जूझ रही जनता के सामने कमजोर सरकार के कमजोर नेतृत्व के कारण देश गुलामी के कगार पर पहुंच रहा है। अभी गैस के दाम बढ़ने के साथ-साथ गैस की किल्लत शुरू हो गई है जिसके कारण कालाबाजारी शुरू हो गई है।। आने वाले समय में प्रत्येक वस्तु आम जनता की पहुंच से महंगाई के कारण दूर हो जाएगी। यदि इस सरकार को आईना नहीं दिखाया गया तो निश्चित तौर पर यह देश को विदेशी ताकतों की कठपुतली बनाकर गुलाम बना देंगे। आम जनता को सस्ता सुलभ न्याय शिक्षा और चिकित्सा सुलभ और सस्ती हो सुरक्षा की गारंटी हो और प्रदेश में सभी जाति और धर्म के लोग अमन चैन के साथ भाईचारा बनाकर रहे। यही समाजवादी पार्टी की विचारधारा है। बैठक में आए हुए लोगों ने समर्थन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लेने का भरोसा दिया। साथ ही एमएलसी स्नातक में वोट बनाने से लेकर के डालने तक का भरोसा जताया।
ये भी पढ़ें नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का सख्त रुख, एजी एन्वायरो पर 5 लाख की पेनल्टी, 3 सुपरवाइजरों की सेवा समाप्त
समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने कहा कि रैली के लिए गांव जाकर बैठक की जा रही है और लोगों से रैली में पहुंचने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। श्याम सिंह भाटी ने कहा कि आज किसान,मजदूर, नौजवान, महिला सभी वर्ग वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान है और आगामी विधानसभा चुनाव में इस सरकार को बदलने का काम करेंगे।
बैठक में महिला सभा की अध्यक्ष जिलाध्यक्ष डॉ शशि यादव ने अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं की रैली में भागीदारी के लिए आह्वान किया तथा नेहा पवार। एडवोकेट को महिला सभा के जिला सचिव की जिम्मेदारी दी। बैठक की अध्यक्षता विनोद त्यागी एडवोकेट द्वारा की गइर्। इस बैठक को मुख्य रूप से ग्राम रोजा के प्रधान अजय नागर, अमित भाटी एडवोकेट, केके भाटी एडवोकेट, रिंकू यादव एडवोकेट, नेहा पवार एडवोकेट, शिमला सागर एडवोकेट, रूबी नागर एडवोकेट सहित अन्य लोगों मौजूद रहें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां